बहुत से लोग रोज़ बाहर खाना खाते हैं या यूं कहें कि उनके लिए होटल का खाने के अलावा और कोई उपाय नहीं है। हालांकि बाहर खाने का मतलब केवल खाना ऑर्डर करना है। लेकिन फिर भी अपने लिए खाना बनाने के अपने फायदे हैं। यह न केवल आपकी जेब पर हल्का पड़ता है, बल्कि यह आपको काफी आराम भी दिलाता है। इतना ही काफी नहीं है तो खाना बनाने के ये रहे कुछ और फायदे
ज़्यादा खाने से बचना: जब आप अपना खुद के लिए खाना बनाते हैं, तो आप हमेशा बहुत ज़्यादा खाना नहीं बनाते और और इसलिए बहुत ज़्यादा या बहुत भारी चीज़ें खाने से बच जाते हैं।
स्वस्थ सामग्री: जब आप अपना खुद का खाना बनाते हैं तो आप जानते हैं कि इसमें क्या हो रहा है और आप उसमें क्या मिला रहे हैं। इस तरह आप खाने में सभी अनहेल्दी चीज़ों को डालने से बच जाते हैं जो कि होटल के खाने में होते ही हैं। आप प्रीज़र्वेटिव्स से परहेज कर सकेंगे और एक स्वस्थ जीवन शैली की दिशा में कदम बढ़ाएंगे।
भूख बढ़ती है: खाना पकाने की प्रक्रिया में थोड़ा समय भी लगता है, भले ही आप भूखे न हों, लेकिन जब तक आप खाना पकाने का काम खत्म करते हैं, आपको ज़ोरों की भूख लग जाती है।
तनाव की वजह से ज़्यादा नहीं खाते: हर रोज हम घर पर बहुत तनाव लेकर वापस आते हैं और खाना बनाने की प्रक्रिया से आपके मन के सारे बुरे विचारों के बारे में आप भूल जाते हैं और आप बहुत ज़्यादा सोचने से भी बच जाते हैं। इसके अलावा, जब तक आप खाना बनाते हैं, भले ही आप तनाव से भरे हों, लेकिन आप कुछ स्वस्थ और घर का खाना खा पाते हैं।
पोषण और वेट लॉस: यह बात तो आप भी समझते हैं कि जब आप घर पर खाना बनाते हैं तो आप पौष्टिक भोजन खा सकते हैं और इस तरह से सभी अनहेल्दी और फैट से भरपूर कैलोरी लेने से भी बच जाते हैं, जो कि आमतौर पर होटल के खाने का सबसे बड़ा नुकसान है। इसलिए घर पर पका हुआ हेल्दी खाना खाने से आपको वजन कम करने में मदद मिलती है और यह आपको स्वस्थ बनाता है।
Read This in English.
अनुवादक: Sadhana Tiwari.
चित्रस्रोत:Shutterstock Images.
Follow us on