Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

जानिए ओट्स को रातभर पानी में भिगोकर क्यों खाना चाहिए

ओट्स के ज्यादा फायदे लेने के लिए आप पोस्ट में बताई गई रेसिपी ट्राई कर सकते हैं!

जानिए ओट्स को रातभर पानी में भिगोकर क्यों खाना चाहिए

Written by Editorial Team |Published : December 21, 2017 5:55 PM IST

आपने कुछ लोगों को मार्केट में ओट्स के पैकेट खरीदते देखा होगा और आश्चर्य भी करते होंगे कि क्या सही में ओट्स खाने का कुछ फायदा होता है। जी हां, ओट्स खाने के बहुत फायदे हैं। यह हल्का नाश्ता होने के साथ-साथ कई गुणों का स्रोत है। यह फाइबर का बहुत ही अच्छा स्रोत है। साथ-साथ यह काम्प्लेक्स कार्बोहायड्रेट का भी अच्छा स्रोत है। ओट्स दिल संबंधी बीमारियों के ख़तरे को कम करता है। यह एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता हैं। इसमे फोलिक एसिड पाया जाता है जो की बढ़ती उम्र वाले बच्चों के लिए बहुत उपयोगी होता है। रातभर भिगोकर रखे गए ओट्स को सुबह नाश्ते में खाने में मजा आता है। यह जल्दी और आसानी से बनने वाली चीज जितनी टेस्टी होती है, उतने ही इसके फायदे होते हैं। लेकिन कच्चे ओट्स में फाइटिक एसिड होते हैं, तो सवाल यह उठता है कि क्या ओट्स को रातभर भिगोकर रखना सेफ है? न्यूट्रिशनिश्ट पदमा स्याल आपको इसका जवाब दे रही हैं।

फाइटिक एसिड को फाइटेट के रूप में भी जाना जाता है जो अनाज, नट्स और बीन्स में पाया जाता है। यह मिनरल्स, कैल्शियम, आयरन और जिंक को बांधता है और आपकी बॉडी को इन खनिजों को अवशोषित करने से रोकता है। यानि इससे आपको मिनरल्स की कमी हो सकती है। यानि जब आप ओट्स को रातभर भिगोकर रखते हैं, तो इससे फाइटिक एसिड हट जाता है।

इसके अलावा ओट्स को रातभर पानी में भिगोकर रखने से स्टार्च भी टूट जाते हैं जिस वजह से इसे पचाने में आसानी होती है। कुल मिलाकर बात यह है कि आपको ओट्स को रातभर पानी में भिगोकर ही खाने चाहिए। आप इसे दो तरीके से बना सकते हैं

Also Read

More News

1) फ्रूट्स एंड कोकोनट- दो चम्मच ओट्स लें। इसमें एक चम्मच शहद, दो चम्मच दही और दो चम्मच कोकोनट मिल्क मिक्स करें। फ्रूट्स से टॉपिंग करें और फ्रिज में रख दें।

2) ऑरेंज ब्लास्ट- आप अपने ओट्स में शहद, दही, बादाम का तेल मिक्स करें। इसके बाद शहद, नट्स और संतरे के टुकड़ों से मिक्स करें। इसके अलावा आप इसमें पपीता भी मिक्स कर सकते हैं।

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्र स्रोत - Shutterstock

About the Author

... Read More