Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
ध्यान यानी मेडिटेशन एक ऐसी प्राचीन भारतीय पद्धति है, जिसका उपयोग काफी समय से होता आया है। यह हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाकर जीवन में नवऊर्जा का संचार करता है। ध्यान हमारे रोजमर्रा की जिंदगी के लिए काफी आवश्यक होता है। ये तन और मन दोनों को क्रियाशील बनाता है। ध्यान एक ऐसी क्रिया है, जिसके माध्यम से आप अपने जीवन की अनेक समस्याओं का निवारण कर सकते हैं। वैसे ही जैसे हमें अपने शरीर के पोषण और स्वास्थ्य के लिए भोजन की जरूरत है, ठीक उसी बेहतर तरह से जीवन जीने में मेडिटेशन बहुत मदद करता है।
हाल ही में बुद्ध-सीईओ क्वांटम फाउंडेशन द्वारा दिल्ली के हैबिटेट सेंटर में मेडिटेशन पर दो दिवसीय वैश्विक सम्मेलन के दौरान मेडिटेशन और इसके फायदों पर खुलकर बात हुई। सम्मेलन के दौरान जब एक्सपर्ट से पूछा गया कि रोज कितनी देर मेडिटेशन का अभ्यास किया जाना चाहिए तो जवाब में कहा गया कि शुरुआत 10 मिनट से भी की जा सकती है लेकिन रोज 30 मिनट मेडिटेशन करने से कई तरह के मानसिक और शारीरिक लाभ (Benefits of Meditation In Hindi) मिलते हैं।
ध्यान आपके शरीर की कोशिकाओं एंव इंद्रियों को नियत्रिंत कर मांसपेशियों को आराम देता है और नए त्वचा कोशिकाओं का निर्माण कर हमारे शरीर को क्रियाशील बनाता है। मुक्त कणों और तनाव का मुकाबला कर चेहरे पर पड़ी झुर्रियों की समस्या को दूर करता है। बढ़ते तनाव को कम कर, हार्मोनल असंतुलन जैसी बुराइयों को दूर कर तन-मन को तरोताजा करता है।
लगातार होती जीवन की भागदौड़ में अनेक प्रकार की उलझनें और तनाव आते है। जिससे हमारा मन हमेशा विचलित सा बना रहता है। ध्यान ऐसे समय में वरदान रूपी भेंट है, जिसे करके आप अपनी अंदर की उथल पुथल का काफी हद तक कम कर सकते है। क्योकि यह तनाव को कम कर शरीर को आराम पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता है। इसके अलावा पुराने तनाव को भी कम कर सार्थक परिणाम देता है। इसलिये आपको अपने घर पर नियमित रूप से स्वच्छ जगह पर बैठकर व्यायाम करना चाहिए।
ध्यान करने से हमारा मन शांत होने के साथ शरीर में स्थिरता बढ़ती है और बीमारियों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ती है। इससे शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है। और त्वचा की नमी को बनाये ऱखने के साथ उसे सुंदर और सुखद बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका भी अदा करता है। कई दिमागी बीमारियों को भी दूर कर मन तो शांति प्रदान करता है।
तनाव बढ़ने से शरीर का रक्त चाप बढ़ने लगता है जिससे दिल की बीमारी का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। ऐसे समय के लिए विशेषकर उच्च रक्तचाप की समस्या के लोगों के लिए ध्यान एक तैयार टॉनिक है जिसे नजरंदाज करना सबसे बड़ी भूल हो सकती है। ध्यान करने के लिए आप 15-20 मिनट तक अपनी दोनो आँखें बंद करें और ध्यान की मुद्रा में बैठ जाएं। यही आपके स्वास्थ के लिए सबसे बड़ा टॉनिक बन सकती है।
ध्यान करने से हमारे शरीर की ग्रंथिया सिथर रहती है मन को अपने काबू में करने की शक्ति मिलती है, जिससे मानसिक चंचलता और अस्थिरता पर नियंत्रण आता आता है। जिससे हमारा मन हमेशा तनाव मुक्त रहते हुए खुश रहता है। एक खुश मन के साथ गुस्सा करने की आदत भी धीरे-धीरे काबू में आ जाती है। पूरे दिन अच्छा और सकारात्मक माहौल बना रहता है। ध्यान तन-मन को काबू करने की एक अद्भुत दवा है, जिसके लिए अब प्रमुख स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी कहते हैं कि अपने को स्वस्थ रखने के लिए आप इसका चयन अवश्य रूप से करते हुए 10 से 15 मिनट का समय अवश्य रूप से दें। इसके लिए आप साफ और शांत पूर्ण जगह पर बैठ कर आंखें बंद कर ध्यान में पूरी तरह से मग्न हो जाएं और अपने शरीर को बिल्कुल ढीला छोड़ दें जिससे आप का शरीर काफी हल्का हो जाएगा और आपको इसके बाद अद्भुत शांति प्राप्त होगी।