सर्दियों में रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध पीने को मिल जाए, तो मजा ही आ जाता है। वैसे आप चीनी वाला दूध तो रोजाना पीते ही होंगे लेकिन क्या आपने खजूर का दूध पिया है? आप इसे बच्चे को नाश्ते में या शाम के समय पिला सकते हैं। यह एक हेल्दी ड्रिंक है जिसमें एडिशनल फैट और शुगर नहीं होती है।
इसके लिए आपको मुलायम खजूर चाहिए। अगर खजूर मजबूत हैं तो उन्हें रातभर एक गिलास दूध में डालकर रखें।
सुबह को दूध और खजूर को एक थोड़ा गाढ़ा होने तक गर्म करें। इसे ग्राइंडर में पीस लें।
अब दो कप दूध गर्म करें और उबाल आने पर खजूर का पेस्ट, इलायची या दालचीनी पाउडर उसमें मिक्स करें।
जब तक सभी चीजें अच्छी तरह मिक्स नहीं हो जाती तब उबालें। इसे नाश्ते या रात को पिएं।
सर्दियों में खजूर का दूध पीने के फायदे
इन दोनों चीजों से हड्डियां मजबूत होती हैं। सर्दियों में जोड़ों के दर्द से आराम मिलता है। नियमित रूप से दूध पीने से रोजाना की शारीरिक कामों को पूरा करना आसान होता है।
खजूर में सल्फर कि मात्रा अधिक होती है जिस वजह से यह इन्फेक्शन से दूर रहता है। खजूर का दूध पीने से सीजनल एलर्जी भी कम हो सकती है।
सर्दियों में आप सुस्त महसूस करते हैं। खजूर में मौजूद नैचुरल शुगर से आपको ऊर्जा मिलती है।
सर्दियों में पाचन और गैस्ट्रिक समस्याओं का भी अधिक खतरा होता है। खजूर में भरपूर मात्रा में फाइबर होते हैं जो पाचन को दुरुस्त रखते हैं। इसके अलावा यह पेट में अच्छे बैक्टीरिया भी बढ़ाते हैं।
सर्दियों में आप सेक्सुअली रूप से भी एक्टिव रहते हैं। खजूर और दूध के मिश्रण को एंडूरेंस बढ़ाने के लिए जाना जाता है और एक कामोत्तेजक कि तरह काम करता है।
प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.