हरी मिर्च खाने से आपकी सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

हरी मिर्च में विटामिन सी की मात्रा ज्यादा होती है जो इम्युनिटी पावर को बढ़ाने में मदद करती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 5, 2018 10:00 AM IST

चटपटे खाने की बात हो को याद आती है मिर्च। जी हां, मिर्च ना केवल आपके भोजन का स्वाद बढ़ाता है बल्कि उसे एक खास फ्लेवर भी देता है।  हमारे भारतीय पकवानों में मिर्च के बिना तड़का पूरा नहीं होता और हर तरह की चटनी को मिर्च एक लाजवाब स्वाद देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मिर्च खाने के कई फायदे भी हैं। यहां हम लिख रहे हैं हरी मिर्च खाने के बेहतरीन फायदे जो आपकी सेहत को बनाते हैं अच्छा-

  1. वेट लॉस में मददगार-ब्रिटिश जर्नल ऑफ न्यूट्रीशन के अनुसार हरी मिर्च खाने से पेट देर तक भरा रहता है और आप खाना कम खाते हैं जो वेट लॉस करने में मदद करता है। साथ ही इसमें कैपसेसिन  नाम का तत्व होता है जो फैट को बर्न करने में सहायता करती है।
  2. कैंसर से बचाव- अमेरिकन इन्स्टिटूट फॉर कैंसर रिसर्च के अनुसार हरी मिर्च में कैपसेसिन नाम का यौगिक होता है जो कैंसर से बचाव करने में मदद करती है। अगर आपको मिर्च तीखी लग रही है तो कोई बात नहीं ये आपकी रक्षा जानलेवा बीमारी से भी करेगी।
  3. आंखों की सेहत में सुधार- इसमे विटामिन ए होता है जो उम्र के बढ़ने के साथ-साथ जो आँख संबंधी बीमारियां होती है जैसे- कैटारैक्ट, रतौंधी, ग्लूकोमा आदि के होने के संभावना को कम करती है। इसलिए अपने आँखों को हेल्दी बनाना चाहते हैं तो हरी मिर्च को अपने डायट को शामिल करें।
  4. इम्यूनिटी बढ़ती है- संतरे की तुलना में हरी मिर्च में विटामिन सी की मात्रा ज्यादा होती है जो इम्यूनिटी पावर को बढ़ाने में मदद करती है।
  5. स्ट्रेस को कम करता है- आज स्ट्रेस एक ऐसी बीमारी है जो युवा से बुजुर्ग सबको अपने दखल में ले रही है। हरी मिर्च खाने से जो एन्डॉर्फिन निकलता है वह मूड को अच्छा बनाने में मदद करती है।

चित्रस्रोत-Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.