... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : November 17, 2017 6:54 PM IST
ऐसा कौन-सा किचन होगा जहां खाने का ज़ायका बढ़ाने के लिए अदरक-लहसुन के पेस्ट इस्तेमाल नहीं होता होगा। लेकिन् क्या आपने कभी ये सोचा है कि ज़ायका बढ़ाने के सिवा इसके कई स्वास्थ्यवर्द्धक फायदे भी होते हैं। अगर आपको इस बारे में जानकारी नहीं है तो चलिये न्यूट्रिशनिस्ट उर्वशी सावहाने से इस बारे में जानते हैं।
सूजन और दर्द से दिलाये आराम- अदरक का जिनजिरॉल नाम का एन्टी-इंफ्लैमटोरी गुण मसल्स के दर्द और जोड़ो के दर्द से आराम दिलाता है। वैसे ही लहुसन के कई कम्पाउन्ट के साथ उसका एन्टी-इंफ्लैमटोरी गुण भी सूजन और दर्द से राहत दिलाने में सहायता करता है।
दिल रखता है हेल्दी- अदरक और लहसुन दोनों कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को लो करने में सहायता करता है। अदरक धमनियों में प्लैक को जमने नहीं देता है और लहसुन का पॉलीसल्फाइड ब्लड वेसल को बड़ा करने में मदद करता है जिससे ब्लड प्रेशर लो होता है। लहसुन ब्लड को पतला भी करता है जिससे हार्ट एटैक और स्ट्रोक का खतरा होता है कम।
कोल्ड और फ्लू होने से बचाता है- अदरक-लहसुन शरीर के इम्युन सिस्टेम को मजबूत करता है जिससे बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। लहसुन का एन्टी-इंफ्लैमटोरी, एन्टीफंगल और एन्टीमाइक्रोबायल गुण कसी भी प्रकार के इंफेक्शन वाले बीमारी से लड़ने में मदद करता है।
हजम शक्ति बढ़ाता है-अगर आपको एसिडिटी का प्रॉबल्म है या पेट में गड़बड़ होता रहता है तो अपने खाना पकाते वक्त इस पेस्ट का इस्तेमाल ज़रूर करें। अदरक कब्ज़, जी घबड़ाना, डकार जैसे प्रॉबल्म से आराम दिलाने में मदद करता है। लहसुन का एन्टी इंफ्लैमटोरी गुण दस्त, पेट दर्द, गैस्ट्रिक अल्सर से राहत दिलाने में मदद करता है।
छाती और नाक का कंजेस्शन- लहसुन-अदरक का पेस्ट श्वास-प्रश्वास के लक्षणों से भी आराम दिलाता है। वह छाती में जमा बगलम कम करके छाती और नाक का कंजेस्शन कम करने में सहायता करता है। साथ ही गले में दर्द और बदन दर्द से भी आराम दिलाता है।
कैसे बनायेंगे अदरक-लहसुन का पेस्ट-
अदरक-लहसुन का पेस्ट बनाने के लिए 8 बड़े चम्मच लहसुन और 8 बड़े चम्मच अदरक में एक बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल डालकर ब्लेंड कर लें।
Read this in English.
अनुवादक: Mousumi Dutta
चित्र स्रोत: Shutterstock