लहसुन एक बेहतरीन एंटी-बायोटिक दवा के रुप में काफी लोकप्रिय है। कई प्रकार के इंफेक्शन से बचाने के साथ, हमारे दिल की सेहत को बेहतर बनाता है। अपने भोजन में तड़के और चटनी-अचार के रुप में तो आप लहसुन खा सकते हैं। लेकिन आप कई हेल्थ प्रॉब्लम के लिए लहसुन के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
लहसुन के तेल को भोजन में शामिल कर आपको हो सकते हैं ये फायदे-
कॉलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है- खाने में लहसुन का तेल मिलाने से न सिर्फ हाइपरकोलेस्टेरोलेमिया से बचाव होता है बल्कि इससे दिल की एक बीमारी एथेरोस्क्लेरोसिस का खतरा भी कम होता है।
पैर के नाखून की फंगस का इलाज– रूई को लहसुन के तेल में डुबोएं, और इस रूई को फंगस वाले पैर के नाखून पर रात भर के लिए लगाकर रखें। इसमें मौजूद एल्लिसिन जो कि एक प्रकार का एंटी-फंगल तत्व है, फंगल ग्रोथ को रोकता है, जिससे कि नाखुन नैचुरली ठीक हो जाता है।
कान के दर्द से राहत दिलाता है – लहसुन के तेल के एंटी-बैक्टीरियल और एंटीइनफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो न सिर्फ कान का वैक्स साफ करते हैं, बल्कि सर्दी जुकाम से होने वाले कान के दर्द को भी ठीक करते हैं। आपको बस गर्म लहसुन के तेल की कुछ बूंदें कान में डालनी हैं।
डायबिटीज़ का खतरा कम करता है– कंपेरेटिव वायोकेमेस्ट्री एंड फिज़ियोलॉजी पार्ट ए : मोलेक्यूलर एंड इंटीग्रेटिव फिज़ियोलॉजी में प्रकाशित एक स्टडी में यह बात कही गयी कि खाने में लहसुन का तेल मिलाने से लीवर और किडनी ने बेहतर तरीके से काम करना शुरू कर दिया। ये डायबिटीज़ से होने वाली समस्याओं जैसे कि डायबीटिक रेटिनोपैथी, नेफ्रोपैथी और न्यूरोपैथी जल्दी होने से रोकती है।
निकोटिन से होने वाला ऑक्सीडेटिव डैमेज कम करे – तंबाकू में काफी अधिक मात्रा में पाया जाने वाला निकोटिन सेहत से जुड़ी कई समस्याएं पैदा करता है। लहसुन का तेल निकोटिन से पैदा इन समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.