
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 13, 2018 3:05 PM IST
Vibhitaki (Terminalia Belerica) is known for its anti-inflammatory and anti-microbial properties. This plant can benefit PCOS patients in many ways. It can help improve sugar metabolism and cure digestive complexities as well.
भारतीय प्राचीन आयुर्वेदिक चिकित्सा के लिहाज से कई लोगों को त्रिफला खाने की सलाह दी जाती है। इसे कई बीमारियों और सेहत से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद माना जाता है। आज हम जानेंगे त्रिफला क्यों है इतना विश्वसनिय और क्यों वैद्य या आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स त्रिफला के सेवन की सलाह देते हैं।
क्या है त्रिफला?
त्रिफला शब्द का शाब्दिक अर्थ है "तीन फल"। त्रिफला एक प्रसिद्ध आयुर्वेदिक रासायनिक फ़ार्मुला है जिसमें अमलकी या आंवला, बिभीतक या बहेडा, और हरितकी (जिसे हरड़ भी कहा जाता है) का मिश्रण है।
त्रिफला के फायदे
एक नियंत्रित डायट के साथ त्रिफला का सेवन करने वाले लोगों को दिल की बीमारियों, हाई ब्लड प्रेशर,डायबिटीज़, आंखों की बीमारियों, पेट से जुड़ी समस्याओं और मोटापा जैसी परेशानियों से राहत मिलती है साथ ही इनकी संभावना भी कम होती है। साथ ही त्रिफला को कुष्ठरोग और सूजन जैसी समस्याओं में भी कारगर माना जाता है। त्रिफला के सेवन से हमारी हड्डियां, बाल, दांत और पाचन-तंत्र मज़बूत बनते हैं। साथ ही नियमित रूप से त्रिफला खाने से आपका शरीर निरोगी, सक्षम और फुर्तीला बनता है।
त्रिफला पाचन और भूख को बढ़ाने, लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या में वृद्धि करने और शरीर में एक्स्ट्रा फैट को हटाने में सहायता के लिए इस्तेमाल किया जाता है। मुंह में घुलने पर त्रिफला का उपयोग रक्त के जमाव और सिर दर्द को दूर करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा ब्लड ग्लूकोज़ लेवल को कंट्रोल करने, त्वचा के रंगत को निखारने में भी यह मददगार है।
रात को सोते वक्त 5 ग्राम या एक चम्मच त्रिफला चुर्ण हल्के गर्म दूध अथवा गर्म पानी के साथ लेने से कब्ज की समस्या दूर होती है। त्रिफला व ईसबगोल की भूसी दो चम्मच मिलाकर शाम को गुनगुने पानी से लें इससे कब्ज दूर होता है। सुबह पानी में 5 ग्राम त्रिफला चूर्ण साफ़ मिट्टी के बर्तन में भिगो कर रख दें, शाम को छानकर पी ले। शाम को उसी त्रिफला चूर्ण में पानी मिलाकर रखें, इसे सुबह पी लें। इस पानी से आंखें भी धो ले। मुंह के छाले और आंखों की जलन कुछ ही समय में ठीक हो जायेंगे।
चित्रस्रोत: Shutterstock.
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.