... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : May 4, 2018 3:43 PM IST
हम भारतीय जब भी किसी परिचित या रिश्तेदार से मिलते हैं तो अभिवादन के तौर पर नमस्ते करते हैं। जबकि बाहर के देशों में लोग एक दुसरे से मिलते समय उनसे हाथ मिलाते हैं और फिर हेलो बोलते हैं। लेकिन क्या कभी आप ने इस बारे में सोचा है कि आखिर हम नमस्ते ही क्यों बोलते हैं और पीछे क्या कारण है?
नमस्ते: नमस्ते संस्कृत के दो शब्दों ‘नमस’ और ‘ते’ से मिलकर बना है। नमस का अर्थ होता है झुकना और ‘ते’ का मतलब होता है आपको। इसलिए नमस्ते का मतलब होता है सामने वाले के सम्मान में झुकना। आपने कभी नमस्ते करते समय अपने शरीर की संरचना पर ध्यान दिया है, जब भी आप नमस्ते करते हैं जो आप दोनों हाथो को ऐसे जोड़ते हैं जिसमें उँगलियों के सिरे एक दुसरे को स्पर्श करते रहते हैं। उसके बाद आप धीरे से हाथो को नीचे सीने के बीचोबीच वाले हिस्से में ले जाते हैं जहाँ अनहत चक्र स्थित होता है। यह चक्र प्यार और समर्पण से जुड़ा हुआ है जो आपके और परमात्मा के बीच में संबंध स्थापित करता है। पढ़ें: जानिये क्या है सूर्य नमस्कार करने का सही तरीका
नमस्ते: लॉजिक और विज्ञान : नमस्ते करने के पीछे भी एक दिलचस्प वैज्ञानिक कारण है, जब भी दोनों हाथो को जोड़ते हैं तो उँगलियों के सिरों पर दवाब बढ़ता है। उंगलियों के ये सिरे आपके कान, आँख और मस्तिष्क के नसों के सिरे से जुड़े हुए रहते हैं और इनसे आपकी याद्दाश्त बेहतर होती है। जब आप हाथो को जोड़ते हैं तो ये प्रेशर पॉइंट्स एक्टिवेट हो जाते हैं जिससे आपको सामने वाले से मिलते समय उसकी सारी जानकारी याद हो जाती है।
इसके अलावा जब आप अपने हाथो को अनहत चक्र के पास लेकर जाते हैं तो यह एक्टिव हो जाता है जिससे आपके शरीर से निकली हुई पॉजिटिव एनर्जी सामने वाले को मिलने लगती है। कई योग मुद्राओं जैसे कि वृक्षासन और वीरभद्रासन में भी योग के दौरान नमस्ते किया जाता है।
नमस्ते करने का सही तरीका :
हाथ मिलाना और नमस्ते में कौन सा तरीका सही है:
जब आप किसी से मिलते समय उससे हाथ मिलाते हैं तो इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि आप जिससे हाथ मिला रहे हैं उसका हाथ पूरी तरह साफ़ हो। हो सकता है उसने अपने हाथो को ठीक से न धोया हो या किसी तरह की की गंदगी लगी हो। ऐसे मामलों में आपको इन्फेक्शन भी हो सकता है। इसकी बजे नमस्ते करने से ऐसी किसी भी संक्रमण की कोई गुंजाइश नहीं है। इसलिए अगली बार किसी से मिलते समय हेलो करने की बजाय नमस्ते करें।
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
चित्र स्रोत: Shutterstock