Health Benefits of Black Pepper: काली मिर्च का सेवन है इन वजहों से फायदेमंद, डायजेशन और ब्यूटी में होता है इज़ाफा

Black Pepper: खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ काली मिर्च के सेवन से सेहत को कुछ महत्वपूर्ण फायदे भी होते हैं। ऐसा ही एक असर है पाचन शक्ति बढ़ाने का। काली मिर्च खाने से डायजेशन से जुड़ी समस्याएं ठीक होती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : February 13, 2020 8:32 PM IST

Health Benefits of Black Pepper : काली मिर्च या ब्लैक पेपर (Black Pepper) नमक और हल्दी के बाद शायद सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला मसाला है। जिसे, भारतीय, इटैलियन और लगभग हर तरह की कुजिन में इस्तेमाल किया जाता है। काली मिर्च  (Health Benefits of Black Pepper) का पाउडर छिड़कने से खाने की लज़्ज़त बढ़ जाती है।  खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ काली मिर्च के सेवन से सेहत को कुछ महत्वपूर्ण फायदे (Health Benefits of Black Pepper in hindi) भी होते हैं। ऐसा ही एक असर है पाचन शक्ति बढ़ाने का। काली मिर्च खाने से डायजेशन से जुड़ी समस्याएं ठीक होती है।

Weight Loss Drink: पतले होना है तो पीएं दालचीनी का पानी, घर में आसानी से तैयार हो जाता है यह ड्रिंक

काली मिर्च का सेवन है इन वजहों से फायदेमंद (Health Benefits of Black Pepper) :

पाचन शक्ति बढ़ाए:

पिपरैन (Piperine) काली मिर्च में पाया जाने वाला एक प्रमुख तत्व है। जो, स्वाद बिंदुओं को उत्तेजित करता है। इससे, पेट में हाइडोक्लोरिक एसिड का उत्पादन होता है। हाजमे के लिए यह एसिड सहायक होता है। पेट और पाचन से जुड़ी परेशानियां जैसे ब्लोटिंग या पेट फूलने, इनडाजेशन, कॉन्स्टिपेशन और एसिडिटी को भी कम करती है काली मिर्च।

Constipation Problem: कॉन्स्टिपेशन से राहत के लिए पीएं हल्दी की चाय, डायबिटिक्स के लिए भी है एक सेफ नुस्खा

हाजमा बढ़ाने के लिए काली मिर्च को अपनी डायट में शामिल करें। इसके लिए एक चम्मच काली मिर्च को पीसकर पाउडर बना लें। इसे अपने भोजन में ऊपर से बुरकें। इसे, सलाद जैसी डिशेज़ में ऊपर से छिड़क सकते हैं।

Stomach Problems: अगर हों पेट की परेशानियां तो ट्राई करें ये नैचुरल रेमेडिज़

वेट लॉस:

कुछ स्टडीज़ में ऐसा कहा गया है कि काली मिर्च (Health Benefits of Black Pepper) में कुछ ऐसे फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं। जो, फैट सेल्स की बाहरी परत को ब्रेक करते हैं। इससे, फैट बर्न और वेट लॉस में मदद होती है।

तनाव होता है कम:

यह छोटे-छोटे दाने तनाव (stress relieving food) से भी लड़ सकते हैं। जी हां, काली मिर्च के सेवन से दिमाग का कॉग्निटिव फंक्शन बढ़ता है। इससे, तनाव भी कम होता है।

क्लियर स्किन:

हेल्द के अलावा ब्यूटी बढ़ाने में भी काली मिर्च मदद करती है। इसके, एंटी-बैक्टेरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व इसे स्किन डिटॉक्स के लिए कारगर बनाते हैं। साथ ही काली मिर्च के सेवन से एक्ने और स्किन इंफेक्शन्स भी कम होते हैं।

Grapefruit: वेट लॉस और डायबिटीज़ मैनेजमेंट के लिए खाना चाहिए चकोतरा, जानें ग्रेपफ्रूट खाने के 3 बेमिसाल फायदे और 3 नुकसान

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source