Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

जानिये क्या है बी-पॉलन और इसके सेवन से होने वाले फायदे

जो लोग डायबिटीज, हाइपरटेंशन या कैंसर जैसी बीमारियों से ग्रसित हैं उन्हें बी- पॉलन का सेवन ज़रूर करना चाहिये।

जानिये क्या है बी-पॉलन और इसके सेवन से होने वाले फायदे

Written by Editorial Team |Published : August 18, 2017 4:35 PM IST

बी पॉलन और उसके फायदों के बारे में अभी भी बहुत कम लोग जानते हैं। आपको बता दें कि यह मधुमक्खियों द्वारा इकठ्ठा किया गया फूलों के परागकण का ढेर होता है जो उनके आहार के रूप में काम आता है। इसमें लगभग 40% प्रोटीन पाया जाता है और इसके अलावा इसमें पोषक तत्वों की मात्रा भी काफी ज्यादा होती है। इसका सेवन इंसानों के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

काफी समय पहले से ही बी पॉलन को न्यूट्रीशनल सप्लीमेंट के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। ताजे बी-पॉलन में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स, कार्बोहाइड्रेट के अलावा लैक्टिक एसिड और फ्लेवेनॉयड जैसे यौगिक भी होते हैं। चायनीज मेडिसन में इसके फायदों को देखते हुए जर्मन फेडरेल बोर्ड ऑफ़ हेल्थ द्वारा इसे ऑफिशियली मेडिस  न घोषित कर दिया गया है। इस आर्टिकल में हम आपको इससे होने वाले कुछ ख़ास फायदों के बारे में बता रहे हैं।

इन्फ्लेमेशन कम करने में मदद : साल 2010 में फार्मसूटिकल बायोलॉजी जर्नल के अनुसार बी- पॉलन में ऐसे एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जिस वजह से ये जोड़ों के दर्द, एक्ने और कई इंफ्लेमेटरी डिजीज से राहत दिलाने में मदद करती है।

Also Read

More News

मांसपेशियों की मजबूती : फ्रेश बी पॉलन मसल्स रिकवरी रेट को बढ़ाने में बहुत मदद करते हैं। साल 2014 में किये शोध के अनुसार जो लोग पोषक तत्वों की कमी से होने वाले रोगों से परेशान रहते हैं उनके लिए यह बहुत ही फायदेमंद है। अगर आप वजन कम करने की  सोच रहे हैं तो आपको बी-ब्रेड का सेवन बढ़ा देना चाहिये।

एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर : आप कैफीन युक्त ड्रिंक पीने की बजाय बी- पॉलन से निर्मित चाय का सेवन कर सकते हैं। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और इसी वजह से जो लोग कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों, डायबिटीज, हाइपरटेंशन या कैंसर जैसी बीमारियों से ग्रसित हैं उनके लिए बी- पॉलन बहुत ज्यादा फायदेमंद है।

इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार : साल 2014 में एक शोध में बताया गया कि बी पॉलन में पर्याप्त मात्रा में एंटी-माइक्रोबियल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी- इंफ्लेमेटरी क्षमताएं होती हैं और इसके सेवन से कैंडिडा और स्टाफ इन्फेक्शन जैसी बीमारियों से बचाव होता है।

ट्यूमर से बचाव : बी पॉलन में टॉक्सिक पाया जाता है लेकिन ये शरीर को किसी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। इसमें सायटोटॉक्सिक गुण होते हैं जिस वजह से ये शरीर में ट्यूमर फैलाने वाले कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है।

जले हुए घाव को ठीक करता हैं : अगर आप कहीं गलती से जल गए हैं तो उस घाव को ठीक करने में बी पॉलन बहुत उपयोगी है। इसमें मौजूद केम्पफेरोल नामक यौगिक घाव को जल्दी ठीक करने में अहम भूमिका निभाता है और इन्फेक्शन से भी बचाव करता है।

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

चित्रस्रोत: Shutterstock

संदर्भ: 1.Llnskens, H. F., & Jorde, W. (1997). Pollen as food and medicine—a review. Economic Botany, 51(1), 78-86.

2.Küpeli Akkol, E., Orhan, D. D., Gürbüz, I., & Yesilada, E. (2010). In vivo activity assessment of a “honey-bee pollen mix” formulation. Pharmaceutical biology, 48(3), 253-259.

3.Salles, J., Cardinault, N., Patrac, V., Berry, A., Giraudet, C., Collin, M.-L., … Walrand, S. (2014). Bee Pollen Improves Muscle Protein and Energy Metabolism in Malnourished Old Rats through Interfering with the Mtor Signaling Pathway and Mitochondrial Activity. Nutrients, 6(12), 5500–5516. http://doi.org/10.3390/nu6125500

4.Nagai, T., Nagashima, T., Suzuki, N., & Inoue, R. (2005). Antioxidant activity and angiotensin I-converting enzyme inhibition by enzymatic hydrolysates from bee bread. Zeitschrift für Naturforschung C, 60(1-2), 133-138.

5.Pascoal, A., Rodrigues, S., Teixeira, A., Feás, X., & Estevinho, L. M. (2014). Biological activities of commercial bee pollens: Antimicrobial, antimutagenic, antioxidant and anti-inflammatory. Food and Chemical Toxicology, 63, 233-239.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

6.Olczyk, P., Koprowski, R., Kaźmierczak, J., Mencner, L., Wojtyczka, R., Stojko, J., … & Komosinska-Vassev, K. (2016). Bee Pollen as a Promising Agent in the Burn Wounds Treatment. Evidence-Based Complementary and Alternative Medicine, 2016.

About the Author

... Read More