Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Health Apps: हेल्थ एप्स जो डाइट, फिटनेस और वेट लॉस में मददगार हैं

हेल्थ एंड फिटनेस एप (Health And Fitness Apps) वेट लॉस से लेकर डाइट और ड्रग की जानकारी देते हैं. नये साल 2020 में आप भी हेल्थ एप (Health apps) के माध्यम से अपनी फिटनेस का ध्यान रख सकते हैं. स्मार्टफोन में उपयोग होने वाले एप वेट लॉस टिप्स (Weight Loss Apps) से लेकर डाइट और फिटनेस के उपाय बताते हैं.

Health Apps: हेल्थ एप्स जो डाइट, फिटनेस और वेट लॉस में मददगार हैं
Top Health And Fitness Apps | बेस्ट हेल्थ एप डाइट, फिटनेस और वेट लॉस के लिए | TheHealthSite Hindi

Written by akhilesh dwivedi |Updated : January 1, 2020 7:20 PM IST

स्वस्थ्य जीवनशैली, उचित पोषण वाली डाइट और नियमित व्यायाम इंसान के हेल्थ और फिटनेस के लिए जरूरी है. हम यहां पर आपको ऐसे हेल्थ एप्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपको हेल्थ और फिटनेस को ट्रैक करने के साथ जरूरी हेल्थ टिप्स का सुझाव देते हैं. स्मार्टफोन में उपयोग होने वाले ये हेल्थ एप आपको फिटनेस और हेल्थ के आसान टिप्स भी देते हैं. हेल्थ एप के माध्यम से आप दवा, डाइट और एक्सरसाइज के सवालों के बारे में आसानी से जानकारी पा जाते हैं.

स्मार्टफोन में हेल्थ एप के कई वर्जन उपलब्ध हैं. आपको बेहतर हेल्थ एप्प की जानकारी हो इसके लिए TheHealthSite.com Hindi बेस्ट हेल्थ एप की जानकारी यहां दे रहा है. इन हेल्थ एप को हम रेटिंग, सामग्री और सुझावों के परीक्षण के बाद यहां पर बता रहे हैं. जब आप एक अच्छा हेल्थ एप उपयोग करते हैं, तो आपको वेट लॉस, फिटनेस और अन्य हेल्थ समस्याओं के बारे में बेहतर सुझाव मिलता है. आइए जानते हैं 5 सबसे अच्छे हेल्थ एंड फिटनेस एप जो आपको अपने स्मार्टफोन या मोबाइल में रखना चाहिए.

Top health and fitness apps in Hindi

Also Read

More News

ड्रग डॉट कॉम | Drugs.com

यह हेल्थ एप दवाओं के बारे में आपको जानकारी देता है. आप कोई भी दवा खाने से पहले इस एप के माध्यम से जानकारी ले सकते हैं. ड्रग डॉट कॉम में आप अपनी दवाओं की लिस्ट बना सकते हैं. यह आपके द्वारा खाई जाने वाली दवाओं का इतिहास और ब्योरा भी रखता है. इसके अलावा ड्रग डॉट कॉम पर दवाओं पर छुट की भी सुविधा मिलती है.

माई डाइट कोच | My Diet Coach

वेट लॉस और फिटनेस के लिए माई डाइट कोच एप सबसे ज्यादा प्रचलित है. डाइट के बारे में सही जानकारी और जीवनशैली में बदलाव के सुझाव भी इस एप से मिलते हैं. वजन कम करने के लिए जरूरी सुझाव और डाइट टिप्स के साथ खाने के टाइम का रिमाइंडर की सुविधा भी इस एप में होती है. जो लोग वजन घटाना चाहते हैं उनके लिए माई डाइट कोच एप एक बेहतर वेट लॉस एप हो सकता है.

हेल्थ टैप | Health Tap

स्वास्थ्य या हेल्थ के बारे में अगर आपका कोई सवाल है, तो हेल्थ टैप एप के माध्यम से आप आसन उत्तर पा सकते हैं. हेल्थ टैप एप में 7 लाख से अधिक हेल्थ विषय पर लेख मौजूद हैं. आप इस स्मार्टफोन हेल्थ एप के माध्यम से फ्री में सवाल कर सकते हैं. आपके सवाल का जवाब डॉक्टर के माध्यम से 24 घंटे के अंदर आपको मिल जाता है. हेल्थ टैप के माध्यम से आप किसी डॉक्टर से मिलने का समय भी ले सकते हैं.

माई फिटनेस पल | MyFitnessPal

सभी हेल्थ एप की तुलना में माई फिटनेस पल एक व्यापक हेल्थ एप है. फिटनेस के लिए जरूरी डाइट, एक्सरसाइज और लाइफ स्टाइल के तमाम हेल्थ टिप्स इस मोबाइल एप पर मिल जाते हैं. माई फिटनेस पल एप के माध्यम से आप अपनी डाइट, एक्सरसाइज और वेट लॉस को ट्रैक कर सकते हैं. आप इस एप के माध्यम से अपना गोल सेट कर सकते हैं, यह आपके गोल के हिसाब से आपको जरूरी हेल्थ टिप्स उपलब्ध करता रहता है.

हेल्थीफाईमी | Healthifyme

वर्तमान समय का Healthifyme हेल्थ एप सबसे अच्छा वेट लॉस एप माना जाता है. डेली डाइट में कितनी कैलोरी आपको लेनी है और आप कितना ले रहे हैं उसकी जानकारी Healthifyme App आपको बताता है. वजन कम करने और हेल्दी डाइट प्लान के सही सुझाव के लिए आप इस एप का इस्तेमाल कर सकते हैं.

योग की जानकारी के साथ डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर से बचता है यह डब्ल्यूएचओ का एप.

बार-बार भूल जाती हैं पीरियड्स की डेट, तो ये एप करेंगे आपकी मदद.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

फिटनेस ट्रैकर आपकी इन बातों को भी रखता है रिकार्ड.

About the Author

... Read More