
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 5, 2020 4:30 PM IST
योग सीखने के लिए साल 2020 के बेस्ट योगा ऐप्स।
Best Yoga Apps 2020: योग (yoga) की लोकप्रियता अब ग्लोबली बढ़ रही है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) और अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह (International Yoga week, 1st-7th march) जैसे आयोजनों की मदद से लोगों को योग की खूबियों और जीवनशैली में इसकी अहमियत के बारे में पता चल रहा है। जैसा कि, योग हेल्दी लिविंग अपनाने के लिए सबसे कारगर तरीकों में से है। इसीलिए, योग अपनाने से सेहतमंद रहने और एक्टिव-हेल्दी लाइफ जीने में मदद होती है। तो क्या आपने भी योग को अपनाने का फैसला किया है। लेकिन, आपको योगाअभ्यास और याोगासनों से जुड़ी सही जानकारियां नहीं मिल रही हैं। तो, आप अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड कर सकते हैं ये योगा ऐप्प (yoga app 2020)। इन हेल्थ ऐप्स की सबसे खास बात यही है कि, ये सभी ऐप्स एंड्रॉइड (Android) और आईओएस (iOS) फोन्स पर उपलब्ध हैं। (Best Yoga Apps 2020 in hindi).
इस योगा ऐप पर योगासनों की मदद से शरीर की शक्ति बढ़ाने के लिए ज़रूरी गाइडेंस मिलती है। डायमंड डैलस पेज द्वारा शुरु किया गया यह ऐप मार्शल आर्ट्स के तौर पर योगा से फायदे पाने में काम आता है। दरअसल, पेज एक प्रोफेशनल मुक्केबाज़ रहे हैं, जिन्होंने गरीबी के कारण शारीरिक रुप से कमज़ोर रह गए बहुत से लोगों को कोचिंग दी है।( best health apps 2020)
इस ऐप पर एक 7 दिन का ट्रायल प्रोग्राम भी उपलब्ध कराया जाता है। जिसकी मदद से योगासनों के अभ्यास से शरीर की शक्ति और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ायी जा सकती है।
इस योगा ऐप (yoga app) पर बिना किसी इंटरनेट कनेकशन के ज़रूरी वीडियोज़ और जानकारियां खुद-ब-खुद आपके मोबाइल मे सेव होती रहती है। जिससे, जंगलों और दूर-दराज़ के इलाकों में जाने पर भी लोगों को योगाभ्यास में कोई दिक्कत नहीं आती।
प्रेगनेंट महिलाओं के लिए बेस्ट है यह योगा ऐप। क्योंकि, इसमें प्रीनटल योगा सेशन्स अपलोडेड होते हैं। जिनकी मदद से गर्भवती महिलाएं आसानी से योगाभ्यास कर पाती हैं। लेकिन, बाकी के लोग भी इस ऐप के इस्तेमाल से पीछे ना रहें। यहां सबकी सुविधा और फ्लेक्सिबिलिटी के हिसाब से योग क्लासेस तैयार की जाती है।
इनके, अलावा डेली योगा, यूनिवर्सल योगा प्राणायाम, 5 मिनट योगा, फिट स्टार योगा, सिम्पली योगा जैसे योगा ऐप्स भी खूब लोकप्रिय हैं। जिन्हें, लोग पसंद करते हैं और जिनसे लोगों को योगाभ्यास में अच्छे रिजल्ट्स के अनुभव हुए हैं।