
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Exercise should be an important part of your lifestyle, but don’t overdo it.
Best Workout Apps 2020: फिट लाइफ और हेल्दी लिविंग के लिए फिटनेस ऐप्प (Fitness Apps) की मदद ले सकते हैं। इन हेल्थ ऐप्स की मदद से लाइफ हेल्दी बनाना आसान हो सकता है। साथ ही कई हेल्थ-प्रॉब्लम्स और उनसे जुड़ी परेशानियों से बचने में मदद मिल सकती है। ये रहे वह बेस्ट वर्कआउट ऐप्स (best workout apps) जिन्हें सबसे ज़्यादा पसंद किया जाता है। (Best Workout Apps 2020 in hindi)
अगर, आप फिटनेस के लिए दौड़ना पसंद करते हैं। पर इसके फायदों और सही तरीकों के बारे में नहीं पता तो, सबसे पहले अपने मोबाइल में काउच टू 5के (Couch to 5K) ऐप डाउनलोड करें। इसमें, 8 सप्ताह का एक कोर्स है जिसकी मदद से आप रनिंग के पूरे फायदे पाने के लिए सही तरीके से इस एक्सरसाइज़ की प्रैक्टिस कर सकते हैं। (Best Workout Apps 2020)
इस ऐप पर मशहूर फिटनेस ट्रेनर कैज़ी हो (Cassey Ho) के फिटनेस वीडियो उपलब्ध हैं। जिनकी मदद से फिटनेस रूटीन फॉलो करना आसान होता है। इसके अलावा इसमें एक ऑनलाइन फोरम और मंथली वर्कआउट कैलेंडर भी है। (Blogilates)
योग करने को लेकर जो लोग बहुत उत्साहित नहीं रह पाते। उनके, लिए बेस्ट है यह ऐप। डेली योगा ऐप पर 50 से अधिक एचडी वीडियो मौजूद हैं। जो, आसानी से देखे और फॉलो किए जा सकते हैं। हर वीडियो में योगासनों का एक सीक्वेंस बताया गया है। जिसका शरीर के किसी खास हिस्से पर असर पड़ता है। जैसे, फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाना और कोर की स्ट्रेंथ बढ़ाना। 500 से अधिक वीडियोज़ की लाइब्रेरी में योग प्रेमियों के लिए बहुत कुछ उपलब्ध है।
इसके अलावा, नाइक ट्रेनिंग क्लब (Nike Training Club), एंडोमोंडो (Endomondo), डेली एम (Daily M|WOD), ऐप्टिव (Aaptiv) और स्वेट वर्किंग (SweatWorking) जैसे वर्कआउट ऐप्स भी हैं। जो, बहुत पॉप्युलर हैं और इन्हें काफी लोगों द्वारा अच्छे रिज़ल्ट्स पाने के लिए पसंद किया जाता है।