Fitness Secrets of Kajol : 47 वर्ष की हुईं काजोल, इस उम्र में खुद को यूं रखती हैं काजोल हेल्दी और फिट

डस्की ब्यूटी एक्ट्रेस काजोल का आज जन्मदिन (Kajol Birthday) है। आज काजोल 47 वर्ष की हो गई हैं। इस उम्र में भी काजोल कैसे रहती हैं इतनी चुस्त-दुरुस्त जानें, उनका फिटनेस सीक्रेट्स.....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 5, 2021 6:40 PM IST

Fitness Secrets of Kajol in Hindi: डस्की ब्यूटी एक्ट्रेस काजोल का आज जन्मदिन (Kajol Birthday) है। आज काजोल 47 वर्ष की हो गई हैं। सेलिब्रिटी फ्रेंड्स और फैंस ने भी काजोल को जन्मदिन की ढेरों बधाइयां दी हैं। काजोल की एक्टिंग, उनकी चहकती हंसी, उनके अंदाज के लाखों दीवाने हैं। आज भी फैंस को काजोल (Kajol) की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। उन्हें ना सिर्फ उनकी एक्टिंग बल्कि उनकी फिटनेस के लिए भी जाना जाता है। 47 वर्ष की उम्र में भी काजोल काफी एक्टिव रहती हैं। फिल्म इंडस्ट्री की फिट एंड फाइन एक्ट्रेसेस (Celebrity Fitness) में से एक हैं काजोल। बेशक, काजोल का फिगर जीरो साइज फिगर नहीं है, लेकिन उन्होंने वर्कआउट से खुद को वर्षों से मेंटेन करके रखा हुआ है। उनके लिए स्किनी या जीरो फिगर मायने नहीं रखता बल्कि वजन को कंट्रोल में रखने और रोगों से शरीर को बचाए रखने की तरफ ज्यादा ध्यान देती हैं। काजोल वर्कआउट (Kajol Workout) के साथ ही हेल्दी डाइट भी लेती हैं।

काजोल का फिटनेस सीक्रेट (Fitness secrets of kajol) 

1 काजोल खुद को फिजिकली और मेंटली फिट (Actress kajol fitness in hindi) रखने के लिए एक्सरसाइज करती हैं। सिटअप्स, स्क्वैट्स, डेडलिफ्ट भी करती हैं। काजोल अपनी बॉडी स्टैमिना को बनाए रखने के लिए फिटनेस ट्रेनर की सलाह लेती हैं।

2 काजोल पुशअप्स करने में भी हैं माहिर। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग पर उनका फोकस अधिक रहता है। वे पुशअप्स भी कर आसानी से कर लेती हैं। प्रतिदिन एक से डेढ़ घंटा वर्कआउट जरूर करती हैं।

3 डांस के जरिए भी काजोलखुद को एक्टिव, फिट और मेंटली स्ट्रेस फ्री रखने की कोशिश करती हैं। प्रेग्नेंसी के बाद वजन कम करने के लिए उन्होंने डांस क्लास भी ज्वाइन किया था। डांस के जरिए शरीर के फैट को गलाने में मदद मिलती है। ज्वाइंट्स, मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। वजन तेजी से कम हो सकता है।

4 फिट रहने के लिए काजोल योग का भी अभ्यास नियमित रूप से करती हैं। इसके जरिए वे खुद को तनाव और चिंता मुक्त रखने की कोशिश करती हैं।

5 नींद भरपूर लेने से आप कई रोगों से खुद ब खुद बचे रह सकते हैं। यही मंत्र है काजोल का भी, वे पर्याप्त नींद जरूर लेती हैं। स्वस्थ और फिट (kajol fitness secrets in hindi) रहने के लिए वे समय पर सोती हैं, समय से उठती हैं। 8 घंटे की नींद लेने की कोशिश करती हैं।

6 उनकी डाइट में वे हेल्दी और पौष्टिक चीजों (kajol Diet in Hindi) को जरूर शामिल करती हैं। फाइबर, प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स आदि से भरपूर फूड्स का सेवन करती हैं। नाश्ते में फलों का जूस लेती हैं। बाहर का खाना, जंक फूड, ड्रिंक्स नहीं लेती हैं। मछली, चिकन, अंडार, पनीर, नट्स खाना उन्हें अच्छा लगता है। अपने पाचन तंत्र का पूरा ख्याल रखते हुए काजोल रात में हल्का और लिक्विड युक्त चीजें अधिक लेती हैं। पानी का सेवन भी वे पर्याप्त करती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.