... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : August 27, 2019 9:24 AM IST
साधारण वर्कआउट के बाद भी शरीर को शेप में लाना मुश्किल होता है। इसके लिए जरूरी कुछ खास ऐसे आसनों को जो इस खास एरिया पर जमी चर्बी को काटें। ©Shutterstock.
महिलाओं में ज्यादा समस्या जांघों पर जमी चर्बी (Loose fat from thighs) के कारण होती है। उम्र बढ़ने के साथ ही उनके लोअर एब्डोमन और जांघों पर चर्बी जमना शुरू हो जाती है। साधारण वर्कआउट के बाद भी शरीर को शेप में लाना मुश्किल होता है। इसके लिए जरूरी कुछ खास ऐसे आसनों को जो इस खास एरिया पर जमी चर्बी को काटें (Loose fat from thighs)। तो इसके लिए आप अर्ध चंद्रासन कर सकती हैं।
सबसे पहले दोनों पैरों की एड़ी-पंजों को मिलाकर खड़े हो जाएं। दोनों हाथ कमर से सटे हुए गर्दन सीधी और नजरें सामने।
अब दोनों पैरों को लगभग एक से डेढ़ फिट दूर रखें। मेरुदंड सीधा रखें। इसके बाद दाएं हाथ को उपर उठाते हुए कंधे के समानांतर लाएं फिर हथेली को आसमान की ओर करें।
अब उसी हाथ को और उपर उठाते हुए कान से सटा देंगे। इस दौरान ध्यान रहे की बायां हाथ आपकी कमर से ही सटा रहे।
फिर दाएं हाथ को उपर सीधा कान और सिर से सटा हुआ रखते हुए ही कमर से बाईं ओर झुकते जाएं। इस दौरान आपका बायां हाथ अपने आप ही नीचे खसकता जायेगा।
यह आसन आपके लोअर बैक एरिया और जांघों को सुडौल बनाने में मदद करता है। ©Shutterstock.
ध्यान रहे कि बाएं हाथ की हथेली बाएं पैर से अलग न हटने पाए। जहां तक हो सके बाईं ओर झुकें और इस अर्ध चंद्र की स्थिति में 30-40 सेकंड तक रुकें।
वापस आने के लिए धीरे-धीरे दोबारा सीधे खड़े हो जाएं। फिर कान और सिर से सटे हुए हाथ को उसी तरह कंधे के समानांतर ले आएं। फिर हथेली को भूमि की ओर करते हुए हाथ को कमर से सटा लें।
यह दाएं हाथ से बाईं ओर झुककर किए गए अर्ध चंद्रासन की पहली आवृत्ति हैं। अब इसी आसन को बाएं हाथ से दाईं ओर झुकते हुए करें। इसके बाद फिर से रिलैक्स पोजीशन यानी विश्राम की अवस्था में आ जाएं।
एक बार में अर्ध चंद्रासन के 4 से 5 सेट करें। अभ्यास होने पर धीरे-धीरे बढ़ा सकती हैं।
यह आसन आपके लोअर बैक एरिया और जांघों को सुडौल बनाने में मदद करता है। अगर आप इन जगहों पर चर्बी से परेशान हैं तो यह आसन बेहद कारगर साबित होगा। अतिरिक्त स्ट्रेच से पेट की चर्बी भी कम होगी और आपका शरीर मज़बूत बनेगा। जांघों पर जमी चर्बी को कम करने का यह कारगर योगासन है।
अगर आप पाचन संबंधी समस्या से जूझ रहे हों, रीढ़ में चोट हो या उच्च रक्तचाप से ग्रसित हों तो यह आसन न करें।