hamburger icon
A
Read in English

शाम को करें आधा घंटा सैर, सेहत को मिलेगा वर्कआउट जितना लाभ 

हाल ही में हुए एक शोध में यह बात सामने आई है कि जो लोग नियमित आधा घंटा सैर करते हैं, उनका हृदय स्‍वास्‍थ्‍य सैर न करने वाले लोगों की तुलना में बेहतर होता है। उन्‍हें हृदायाघात का जोखिम भी कम रहता है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : August 13, 2019 5:04 PM IST

अगर आप सुबह की दौड़ भाग में वर्कआउट के लिए समय नहीं निकाल पाते और बॉडी में स्टिफनेस बढ़ती जा रही है, तो घबराइए नहीं। शाम की सैर (Evening walk benefits) आपको फायदा देगी। विशेषज्ञ मानते हैं कि सुबह की तरह ही शाम की सैर (Evening walk benefits) भी आपको कई तरह की स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं से निजात दिलाती है। बस जरूरी है आपको कूल होकर अपनी सैर के लिए आधा घंटा निकालने की।

शाम की सैर भी है फायदेमंद (Evening walk benefits)

आजकल ज्‍यादातर लोगों को सुबह ऑफि‍स की जल्‍दी रहती है। इसकी वजह से वे सुबह व्‍यायाम, योग या वर्कआउट के लिए समय नहीं निकाल पाते। कितने ही युवा ऐसे हैं जो शाम को जिम जाना पसंद करते हैं। उनका मानना है कि वे इस समय ज्‍यादा कूल होकर अपने शरीर के लिए वर्कआउट कर सकते हैं। यही वजह है कि शाम की सैर को सुबह की सैर की तुलना में ज्‍यादा फायदेमंद माना जाता है।

शाम को आधा घंटा सैर करने के फायदे (Evening walk benefits)

हेल्‍दी रहता है हार्ट

हाल ही में हुए एक शोध में यह बात सामने आई है कि जो लोग नियमित आधा घंटा सैर करते हैं, उनका हृदय स्‍वास्‍थ्‍य सैर न करने वाले लोगों की तुलना में बेहतर होता है। उन्‍हें हृदायाघात का जोखिम भी कम रहता है।

धीमी हो जाती है एजिंग की रफ्तार

यह न सिर्फ एक शारीरिक व्‍यायाम है, बल्कि मानसिक आराम भी है। शाम के समय कूल होकर आधा घंटा सैर करने से आपको मानसिक शांति मिलती है। जिससे फील गुड हार्मोन का स्राव बढ़ जाता है। परिणामस्‍वरूप आपकी एजिंग की रफ्तार दस साल धीमी हो जाती है।

वजन घटाने में मददगार

विशेषज्ञों की मानना है कि सैर करने से भी वर्कआउट या योगा करने के दौरान बर्न होने वाली कैलोरी जितना ही लाभ मिलता है। इसे एक बेहतर व्‍यायाम माना गया है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

Joint health: जोड़ों की बेहतर सेहत के लिए अपनाएं ये साधारण उपाय

बचपन में ज्‍यादा वजन का होना हो सकता है खतरनाक : शोध