Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
अक्सर देखा जाता है कि वजन कम होने के बाद बाल झड़ने लगते हैं, जिसे टेलोजेन एफ्लुवियम (telogen effluvium) भी कहते हैं। ये समस्या वजन कम होने के 3 से 4 महीने बाद शुरू होती है, जो करीब 6 महीने तक चलती है। एक्सपर्ट मानते हैं कि वजन घटाने के दौरान बॉडी पर पड़े अचानक तनाव के कारण इस प्रकार से बालों का झड़ना तेज हो सकता है, जो कि इसकी सबसे बड़ी वजह भी मानी जाती है। आइए जानते हैं कितना घातक हो सकता है वजन कम होने के बाद बालों का झड़ना।
अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी के अनुसार, अगर आपके 50 से 100 बाल रोजाना झड़ते हैं तो इसे सामान्य माना जाता है। हालांकि जब रोजाना शरीर पर से बालों के झड़ने की संख्या बढ़ती जाती है तो आपके लिए परेशानी बढ़ सकती है क्योंकि ये समस्या आपको गंजेपन की ओर ले जाती है। इसी स्थिति को टेलोजन एफ्लुवियम कहते हैं।
अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी के मुताबिक, बालों का झड़ना एक गंभीर परेशानी है क्योंकि इस दौरान बालों की ग्रोथ नहीं हो पाती है। हालांकि बालों का झड़ना काफी हद तक अस्थायी होता है। दरअसल जब शरीर पर पड़ने वाला तनाव कम हो जाता है तो बालों का झड़ना भी बंद हो जाता है और बालों की ग्रोथ फिर से सामान्य हो जाती है।
बालों के झड़ने के पीछे ढेर सारे कारण होते हैं, जिसमें वजन कम होना, बच्चे का जन्म, तेज बुखार, सर्जरी जैसा कारक। लेकिन जैसे-जैसे आप ठीक होने लगते हैं तो आपके बालों के झड़ने की समस्या भी कम होती जाती है।
लेकिन इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि बालों का झड़ना तभी रुकता है, जब बालों की ग्रोथ को रोकने वाले कारक समाप्त हो जाते हैं। बालों के झड़ने के पीछे जिम्मेदार कारकों में से कुछ बहुत ही आम हैं, जिसमें हेयर केयर के लिए हार्श उत्पादों का प्रयोग, अनुवांशिक रूप से बालों के झड़ने की समस्या, नशा और दवाएं।
एक्सपर्ट की मानें तो वजन कम होने के बाद बालों का झड़ना न तो खतरनाक होता है और न ही स्थायी। इसलिए आपको थोड़ी समझदारी दिखाने की जरूरत है। आपको अपने शरीर में हो रहे पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए पर्याप्त पोषक तत्व लेने चाहिए। इनकी कमी अक्सर बाल झड़ने की वजह बनती है।
ब्रिटिश एसोसिएशन ऑफ डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार, "टेलोजेन एफ्लुवियम जैसी समस्या आमतौर पर कुछ महीनों के भीतर ही अपने आप ठीक हो जाती है। टेलोजेन की सामान्य अवधि लगभग 100 दिन यानी 3 से 6 महीने की होती है, जिसके बाद बाल फिर से बढ़ने लगते हैं।