Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Gym Hygiene Rules: यदि आप जिम जाते हैं तो यकीनन आप अपनी फिटनेस के लिए बहुत सचेत हैं। पर कई बार आप अपनी स्वच्छता का ध्यान रखना भूल जाते हैं जिससे आपके शरीर में कई प्रकार के कीटाणु व बैक्टेरिया जम जाते हैं। जो आगे चल कर आपको बीमार कर सकते हैं या उनकी वजह से आपके शरीर में कोई इंफेक्शन भी हो सकता है। ऐसे में यदि आप इन स्थितियों से बचना चाहते हैं तो आपको कुछ जिम हाइजीन रूल्स (Gym Hygiene Rules) को अवश्य फॉलो करना चाहिए।
अधिकतर लोग पसीना आने पर उसे पोछने के लिए अपने कपड़ों का ही प्रयोग करते हैं। जोकि आपको बिल्कुल नहीं करना चाहिए। आपको पसीना साफ करने के लिए केवल एक साफ टॉवल का ही प्रयोग करना चाहिए। इससे आपकी टी शर्ट में मौजूद बैक्टीरिया व जर्म्स का आपके मुंह पर ट्रांसफर होने की सम्भावना कम हो जाती है। इसलिए अगली बार से अपने साथ टॉवल जिम लेकर जाना बिल्कुल भी न भूलें।
जब आप किसी उपकरण पर वर्कआउट करते हैं तो उस पर आपके शरीर का पसीना लग जाता है। जिससे वहां कुछ बैक्टेरिया व कीटाणु इकठ्ठे हो सकते हैं। इसलिए आपको चाहे आप घर पर वर्कआउट कर रहे हों या जिम में वर्कआउट करने से पहले व उसके बाद में उपकरणों को अच्छे से किसी वाइप की मदद से साफ कर लेना चाहिए। ताकि उसमें से सारे जर्म्स निकल जाएं।
जब से वैश्विक महामारी आई है तब से हम सभी को एक सीख तो मिल ही गई है कि अब शेयर करना किसी प्रकार की केयर नहीं होती है। यदि आप अपनी पर्सनल चीजें जैसे टॉवल, बॉटल, इयरफोन या हैड फोन अपने दोस्तों के साथ साझा कर रहे हैं तो आपको ऐसा नहीं करना चाहिए ,क्योंकि इससे आपके जर्म्स उन मे ट्रांसफर हो सकते हैं जोकि किसी भी तरह से हाइजेनिक नहीं हैं। आप अपना सामान किसी और को न दें और न ही किसी और से कोई सामान लें।
यदि आप अपने हाथों को अच्छे से नहीं धोते हैं तो उनमें जर्म्स व बैक्टेरिया आदि पनप सकते हैं जोकि आपके शरीर में इंफेक्शन पैदा कर सकते हैं। इसलिए अपने हाथों को लगभग 20 सैकंड तक धोएं। यह आप केवल जिम जाने से पहले व जाने के बाद ही नहीं बल्कि जिम के दौरान भी कर सकते हैं ताकि आप स्वयं की सुरक्षा का अधिक ख्याल रख पाएं और स्वयं को हर संभव खतरे व रिस्क से बचा पाएं।
यदि आप जिम जाने से पहले व जिम से आने के बाद ऊपर लिखित सभी टिप्स को नियमित रूप से फॉलो करेंगे तो आप स्वयं को तो सुरक्षित रखेंगे ही और साथ में अपनी चीजें किसी के साथ साझा न करके दूसरों की सुरक्षा का भी ख्याल रख सकेंगे। इसलिए यह सभी टिप्स आपको अपने रोजाना रूटीन में एड कर ही लेनी चाहिए।