
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : January 19, 2020 4:01 PM IST
रोज़ खाएं थोड़ा-सा गुलकंद, आएगी अच्छी नींद और एसिडिटी से मिलेगी राहत
गुलकंद (Gulkand Benefits) का स्वाद किसी भी डिश को और खास बना सकता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि स्वादिष्ट होने के अलावा गुलकंद सेहत को कई हिसाब से फायदा पहुंचाता है। गुलाब की पंखुड़ियों से बनने वाला गुलकंद कई औषधिय गुणों से भी भरपूर होता है। इसीलिए, विभिन्न दवाइयों के बेहतर असर के लिए इसे खाने की सलाह दी जाती है। (Gulkand Benefits)
अच्छी नींद के लिए सोने से पहले गुलकंद वाला दूध पीएं। इससे, दूध और गुलाब दोनों के सूकून देने वाले फायदे आपको मिलेंगे। इससे, आपको अच्छी नींद मिलेगी। दरअसल, गुलाब स्ट्रेस से राहत दिलाने वाला और मन को शांत करने वाले गुणों से भरपूर है।
गुलकंद खाने से शक्ति भी मिलती है। आयुर्वेद में गुलाब को सेक्सुअल पॉवर बढ़ाने वाला फूल बताया गया है। इससे, इरेक्टाइल डिस्फंक्शन और अन्य सेक्सुअल प्रॉब्लम्स से राहत दिलाता है। (Gulkand Benefits)
दरअसल, गुलकंद में कई एंटी-बैक्टेरियल और एंटी-वायरल तत्व होते हैं। जो, गट की सेहत को बेहतर बनाता है। यह गट में हेल्दी बैक्टेरिया की मात्रा बढ़ाता है। इससे, स्किन की हेल्थ सुधरती है। इसके, सेवन से चेहरे पर पिम्पल्स या एक्ने मार्क्स को कम करता है। (Gulkand Benefits)
पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए भी गुलकंद का सेवन बहुत अच्छा माना जाता है। डायजेशन और खासकर, एसिडिटी जैसी परेशानियों को कम करने में गुलकंद असरदार है। यह गट बैक्टेरिया को बढ़ाने और आंतों की कार्य प्रणाली को सही तरीके से काम करने में भी मदद करता है। एसिडिटी से परेशान लोग गुलकंद का सेवन सीधे-सीधे या दूध के साथ भी कर सकते हैं। इससे, आंतों को हुए नुकसान को भी कम करना आसान होता है। दिन में लंच या रात में डिनर खाने के बाद, आधा चम्मच गुलकंद खाएं। इससे, पाचन में भी फायदा होगा।