
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : February 5, 2020 3:15 PM IST
हरी सब्ज़ियां खाने के सेहतमंद फायदे ।
हरी पत्तेदार सब्ज़ियों ( Green Vegetables Health Benefits) को हेल्दी डायट का अहम हिस्सा माना जाता है।क्योंकि, हेल्दी इटिंग की सबसे अच्छी आदतों में हरी सब्ज़ियों का सेवन ही होता है। डॉक्टर्स और डायटिशन किसी भी तरह की हेल्थ प्रॉब्लम में जब डायटरी चेंजेस करने की सलाह देते हैं। तो, सबसे पहले हरी सब्ज़ियां खाने की बात की जाती है। दरअसल, हरी सब्ज़ियां ( Green Vegetables Health Benefits) बहुत ही पौष्टिक होती हैं। इनमें, विभिन्न प्रकार के विटामिन्स, मिनरल्स और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं जो, हमारी सेहत को इम्प्रूव करने का काम करते हैं। इनसे हमारी मानसिक और फिजिकल हेल्थ में सुधार होता है।
ताज़ी हरी पत्तेदार सब्ज़ियां खाने से विटामिन सी और विभिन्न एंटी-ऑक्सिडेंट्स का फायदा शरीर को मिलता है। ये सभी तत्व शरीर के इम्यून सिस्टम (immunity booster foods) को स्ट्रॉन्ग बनाते हैं। जिससे, फ्लू, मौसमी बीमारियों और वायरल इंफेक्शन (viral infections) से सुरक्षित रहना आसान हो जाता है। ( Green Vegetables Health Benefits)
Juices for Weight Loss: वेट लॉस और बेली फैट कम करने के लिए पीएं इन 3 सब्ज़ियों के जूस
सब्ज़ियों में फाइबर की मात्रा भी बहुत अधिक होती है। जिससे, पेट भरता है। इसके चलते आपको ओवर इटिंग या जंक फूड जैसी चीज़ें खाने का मन नहीं करता है। जिससे, आपके लिए ज़्यादा कैलोरी वाली या ज़्यादा कार्ब्स खाने की आदत को कंट्रोल करने में भी मदद होती है।
फ्रेश हरी सब्ज़ियां आयरन और फाइबर से भरपूर होती हैं। ये दोनों ही तत्व नैचुरली मेटाबॉलिक रेट (metabolic rate) को बढ़ा देते हैं। जिससे, रेड ब्लड सेल्स का उत्पादन अधिक होता है। इस तरह मेटाबॉलिज़्म बढ़ने से वेट लॉस भी अधिक होता है। (food for weight loss)
फोलेट हरी पत्तेदार सब्ज़ियों में पाया जाने वाला एक प्रमुख तत्व है। जैसा कि फोलेट सेरोटोनिन हार्मोन्स का उत्पादन बढ़ाता है। इसीलिए, ऐसा कहा जा सकता है कि हरी सब्ज़ियो के सेवन से आपका मूड बूस्ट होता है। जिससे, आप खुशहाल और संतुष्ट भी महसूस करते हैं।