Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Green Tea improves Brain Power: ग्रीन टी (Green Tea) एंटी-ऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है। साथ ही यह दिमाग के लिए भी फायदेमंद होती है। ग्रीन टी पीने से ब्रेन पॉवर (Green Tea improves Brain Power) बढ़ती है। कुछ समय पहले एक स्टडी में इस बात का दावा किया गया कि ग्रीन टी के सेवन से ब्रेन पॉवर यानि दिमाग की शक्ति बढ़ती है। (Green Tea benefits)
जैसा कि ग्रीन टी में कई एंटी-ऑक्सिडेंट्स होते हैं। इनमें, कुछ केमिकल प्रॉपर्टीज़ ऐसी भी होती हैं। जो, दिमाग में ब्रेन सेल्स के निर्माण में मदद करती हैं। इसी तरह मेमरी यानि याद्दाश्त बढ़ाने के लिए भी यह कारगर है।
पिछले कुछ वर्षों में ग्रीन टी ने बहुत अधिक लोकप्रियता हासिल की है। इसीलिए, ग्रीन टी को वैज्ञानिकों द्वारा बहुत अधिक महत्व भी मिल रहा है। इसके सेवन से होने वाले लाभ के बारे में एक्सपर्ट्स लगातार रिसर्च कर रहे हैं। क्योंकि, इससे दिमाग में सेलुलर मैकैनिज़्म पर भी असर पड़ता है। (Green Tea improves Brain Power in hindi)
ग्रीन टी में ईजीसीजी (epigallocatechin-3 gallate नामक एंटी-ऑक्सिडेंट्स मौजूद होते हैं। जो, उम्र कम दिखाने में भी सहायता करते हैं। साथ ही ये मेमरी और ब्रेन पॉवर (Green Tea improves Brain Power) को भी मज़बूत बनाते हैं।
ग्रीन टी में मौजूद कैफीन की हेल्दी मात्रा दिमाग के कॉग्निटिव फंक्शन को बढ़ाने में भी सहायता करती है। इससे, मूड बेहतर होता है और मेमरी बढ़ती है। साथ ही फैसले लेने की क्षमता और अलर्टनेस भी बढ़ती है।