... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : June 8, 2021 1:33 PM IST
प्रभास और जॉन अब्राहम इस 'लाल साड़ी' वाली लड़की के आगे फेल, दांतों से सिलेंडर और बाइक को हवा में उठाती है 'शैली'
आपने फिल्म 'बाहुबली' में अभिनेता प्रभास को शिवलिंग कंधे पर उठाते हए देखा होगा, जिसपर दर्शकों ने खूब सीटियां मारी थी। लेकिन हम आपसे कहें कि असलियत में भी कोई शख्स कंधे पर भारी-भरकम सिलेंडर उठाकर वर्कआउट करता है तो आपके मन में क्या ख्याल आएगा। और अगर व और कोई नहीं एक महिला हो तो फिर वीडियो देखना तो बनता है।
View this post on Instagram
हम सभी जानते हैं कि कोरोनावायरस जैसी महामारी और ब्लैकफंगस जैसी तमाम अन्य स्वास्थ्य चुनौतियों में अपने-आप को शारीरिक रूप से फिट रखना किस हद तक जरूरी हो गया है। फिट रहने के लिए एक्सरसाइज करना जरूरी है क्योंकि यह ना सिर्फ आपके शरीर को फिट रखती है बल्कि आपके स्वास्थ्य को दुरुस्त बनाने के साथ-साथ दिमाग को शांत कर एनर्जी भी देती है।
View this post on Instagram
यूं तो बहुत सारी महिलाएं फिटनेस फ्रीक हैं फिर चाहे जिम में पसीना बहाने की बात हो या फिर रनिंग, वेटलिफ्टिंग और योग के जरिए खुद को फिट रखने की लेकिन शैली चिकारा नाम की एक महिला साड़ी पहनकर सिलेंडर उठाती है। फिटनेस फ्रीक शैली ने अपना वर्कआउट रूटीन इंस्टाग्राम Reel के जरिए शेयर किया है।
View this post on Instagram
शैली वर्कआउट करते हुए अपने वीडियो को सोशल मीडिया पर भी शेयर करती हैं, जिसमें वे अजीब-अजीब स्टंट करते हुए दिखाई देती हैं। एक वीडियो में शैली साड़ी पहनकर गैस सिलेंडर के साथ एक्सरसाइज करते हुए दिखाई दे रही हैं।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर महिला बाहुबली के नाम से मशहूर शैली का लाल साड़ी में गैस सिलेंडर के साथ एक्सरसाइज करते हुए वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद उन्होंने गैस सिलेंडर को हाथों में उठाकर स्क्वाट करते हुए वीडियो बनाया और तमाम के तरह के वीडियो उन्होंने बनाए हैं। आप भी ये वीडियो देखकर अंदाजा लगा सकते हैं शैली की फिटनेस का।
View this post on Instagram