
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : February 7, 2020 5:16 PM IST
जिम जाने वालों को होता है वायरस और इंफेक्शन का खतरा।
Germs at the Gym: जिम (Gym) जाने से फिट बनने में मदद होती है। लेकिन, जिम जाने की वजह से आपको कीटाणुओं और बैक्टेरिया (Germs at the Gym) का ख़तरा भी हो सकता है। जी हां, हाल ही में एक सर्वे कराया गया। जिसमें, एक हजार से अधिक लोगों से बात की गयी। इसमें, पाया गया कि जिम जाने वाले ज़्यादार लोग साफ-सफाई के लिहाज से लापरवाही करते हैं। जिससे, लोगों के लिए कीटाणुओं के सम्पर्क में आने का ख़तरा पैदा हो जाता है।
इस सर्वे में पाया गया कि , जिम जाने वाले आधे से ज़्यादा बाथरूम जाने के बाद हाथ नहीं धोते और दोबारा जिम एक्विपमेंट्स का इस्तेमाल करते हैं। जबकि, 35 प्रतिशत लोग वेट मशीन को साफ नहीं करते हैं। तो, वहीं 25 महिलाओं ने स्वीकार किया कि वे कार्डियो मशीनों को इस्तेमाल से पहले उन्हें साफ नहीं करतीं।(Germs at the Gym)
Gym Mistakes : क्या आप जिम जाते हैं? ना करें जिमिंग से जुड़ी ये आम ग़लतियां
यह सबसे आम समस्या है। जिसका, खतरा जिम जाने वाले लोगों को बहुत ज़्यादा होता है। इसकी वजह से एथलिट फूट और जॉक इच जैसी परेशानियां हो सकती है। यह फंगल इंफेक्शन्स हैं जो, गीले और नम स्थानों पर अधिक फैलता है। आमतौर पर जिम के लॉकर या चेंजिंग रुम में जाने से इसका खतरा अधिक होता है। इसीलिए, घर पहुंचते ही जल्द से जल्द नहाएं और जिम वाले कपड़े बदल दें।
जिम के नमी वाले कोनों में ह्यूमन पैपिलोना वायरस या एचपीवी (Human Papilloma Virus) फैलने का डर होता है। इसी तरह हर्पीज़ सिम्पलेक्स का वायरस भी फैल सकता है। खासकर, जिम में इस्तेमाल होने वाले मैट्स के माध्यम से यह सारे वायरस फैलते है। जो, सांस के माध्यम से एक-दूसरे से फैलने वाले ये वायरस भी आपको बीमार बना सकते हैं।
Workout Diet Mistake: जिम सेशन से पहले ना खाएं ये हेल्दी चीज़ें, हो सकती है गड़बड़
एक्सपर्टस का कहना है कि, हालांकि जिम जाने के फायदे बहुत अधिक हैं और वहां जाकर इंफेक्शन का ख़तरा बहुत कम है। इसीलिए, जिम जाना बंद नहीं करना चाहिए। लेकिन, जिम जाते हुए खुद को कीटाणुओं से सुरक्षित रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। (Germs at the Gym)