जेनेलिया डिसूजा ने 42 दिन में कम किया 4 किलो वजन, जानिए क्या है उनका वेट लॉस सीक्रेट

जेनेलिया ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर रितेश देशमुख और जॉन अब्राहम के साथ अपनी इस वेट लॉस जर्नी को बताया।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : August 10, 2022 7:17 AM IST

जेनेलिया डिसूजा ने हाल में ही अपने वर्कआउट वीडियो को शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपनी वेट लॉस जर्नी के अहम पहलुओं को बताया है। वह अक्सर अपने पति के साथ फन वीडियो शेयर करती रहती हैं। आइए जानते हैं कैसे उन्होंने सिर्फ 42 दिनों में 4 किलो वजन घटाया।

उनका कहना है कि इस जर्नी को शुरू करने से पहले उनके मन में बहुत सारे संशय और बहुत ज्यादा इनसिक्योरिटी थी। लेकिन आज उन्होंने अपना गोल अचीव कर लिया है।

जेनेलिया ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर रितेश देशमुख और जॉन अब्राहम के साथ अपनी इस जर्नी को बताया।

जेनेलिया ने अपनी यह जर्नी जब शुरू की थी तब उनका वजन 59.4 किलोग्राम था। लेकिन तीसरे सप्ताह पहुंचते-पहुंचते

उनका वजन 58.2 kg हो गया। चौथे सप्ताह में उनका वजन 56.1किलो के फिर 55.7 kg पांचवे सप्ताह में और 55 .1 kg छठे सप्ताह में हो गया।

उनकी इंस्टा पोस्ट से पता चल रहा है कि वह कार्डियो, वेट ट्रेनिंग और कुछ अन्य एक्सरसाइज कर रही हैं फिट रहने के लिए।

जेनेलिया ने यह भी कहा कि वो हर समय फिट रहना चाहती हैं क्योंकि फिटनेस में सिर्फ वजन ही मायने नहीं रखता बल्कि मांसपेशियों का विकास, चपलता और फ्लेक्सिबिलिटी भी मायने रखती है।

आखिर में जेनेलिया ने लिखा कि वो अपनी जर्नी जारी रखेंगी। जितना संभव हो सकेगा फिट रहेंगी। अभी पूरी तरह से फिट होना बाकी है।

हर बार निराशा हाथ लगे ऐसा नहीं चाहती और हर बार इस निराशा का एक कारण भी है। वह है चीट मील। वह एक रेगुलर डाइट नहीं होती।

उन्होंने साथ में कहा कि, वह चाहती है कि फिटनेस उनकी लाइफ का पार्ट बने।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source