लहसुन एक ऐसा मसाला है जो सेहत का खज़ाना कहा जा सकता है। यह एंटी बायोटिक तत्व होते हैं जो बीमारियों से लड़ने की क्षमता यानि इम्यूनिटी बढ़ाते हैं। लहसुन का इस्तेमाल आम तौर पर खाने में तड़का देने या सलाद के साथ खाने में करते हैं। लेकिन आज हम आपको बता रहे हैं लहसुन की चाय बनाने का तरीका जो आपकी सेहत और शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। लहसुन की चाय पीने के फायदे :- वेट लॉस की कोशिश में लगे लोगों को लहसुन वाली चाय पीकर अपना मोटापा घटाने में मदद होती है। इस चाय को पीने से आपके शरीर से टॉक्सिंस