hamburger icon
A
Read in English

Garlic tea for weight loss: लॉकडाउन में घर पर बैठे-बैठ निकल गई है तोंद तो पिएं लहसुन की चाय, जानें बनाने का तरीका

लॉकडाउन में घर बैठे-बैठे बढ़ रहा है वजन और निकलने लगी है आपकी तोंद बाहर, तो पिएं लहसुन वाली चाय। यह एक हर्बल टी है, जो वजन कम करने के लिए जानी जाती है। जानें, कैसे बनाएं लहसुन की चाय और इसे पीने से होने वाले अन्य सेहत लाभ (Garlic tea for weight loss)...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : May 9, 2020 4:02 PM IST

Garlic Tea Benefits: वजन बढ़ने से सिर्फ आप ही अकेले परेशान नहीं हैं, बल्कि पूरी दुनिया में ऐसे लोग हैं, जो मोटापा से ग्रस्त हैं और इसे कम करने के लिए तरह-तरह के उपाय आजमाते हैं। कुछ लोग वजन कम करने के लिए डायटिंग (Weight loss diet) करते हैं, कुछ वर्कआउट करते हैं, तो कुछ लोग आयुर्वेदिक और घरेलू नुस्खों को ट्राई करते हैं। आज कोरोनावायरस (Coronavirus) के कारण लोग अपने घरों में रह रहे हैं, ताकि खुद को इस जानलेवा वायरस से बचा सकें। लेकिन, घर में बैठे-बैठ शारीरिक गतिविधियां काफी हद तक कम हो गई हैं, ऐसे में जिनका वजन (Garlic tea for weight loss) अधिक है, वो अधिक चिंतित हैं।

घर में बैठकर खाने-पीने पर भी कंट्रोल नहीं रह गया है, जाहिर सी बात है वजन बढ़ेगा ही। परेशान ना हों, आप अपनी डायट में लहसुन (Garlic benefits) को शामिल कर लें और फिर देखें कैसे आपका वजन कम होने लगता है। जी हां, लहसुन एक ऐसा हर्ब है, जो वजन Garlic tea for weight loss) तो कंट्रोल करता ही है, कई रोगों से भी आपको बचाता है। आपको वजन कम करना है, तो आप लहसुन की चाय (Garlic Tea) पिएं। जानें, लहसुन की चाय (Garlic Tea benefits) बनाने का तरीका और फायदे...

लहसुन में मौजूद पोषक तत्व

लहसुन से बनी हर्बल चाय (Herbal tea) में बल्बाउज (Bulbous) जड़ीबूटी या हर्ब होती है, जो प्रचुर मात्रा में औषधीय गुणों से भरपूर होती है। लहसुन हर भारतीय किचन में मिल जाएगा। यह करी, अचार, सब्जी आदि में डाला जाता है। इसे कच्चा खाने से सेहत को कई फायदे होते हैं। लहसुन में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल, एंटीपैरासिटिक और एंटिफंगल गुणों के अलावा, यह विटामिन बी 6, विटामिन सी, फाइबर और मैंगनीज से भी भरपूर होता है। लहसुन की एक कली (लगभग 3 ग्राम) में लगभग 0.2 ग्राम प्रोटीन, 4.5 कैलोरी और 1 ग्राम कार्ब्स होते हैं।

अदरक की चाय पीते हैं अधिक, सेहत के लिए यह ठीक नहीं

न्यूट्रिशन का पावरहाउस है लहसुन (Garlic nutritional value)

यूनिवर्सिटी ऑफ ओरेगॉन में हुए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि लहसुन की एक कली को जब काटते या पेस्ट बनाते हैं, तो इससे ऑर्गैनोसल्फर कम्पाउंड निकलता है, जो कई तरह के सेहत लाभ पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। लहसुन एक ऐसा सुपर हर्ब है, जो इम्यूनिटी पावर को बढ़ाती है। हृदय रोग के जोखिम को कम करती है। इसमें एल्लिनेज (Alliinase) नामक एंजाइम होता है, जो एल्लिसिन (Allicin) में बदलकर शरीर को लाभ पहुंचाता है। एक अध्ययन में कहा गया है कि जब आप लहसुन को ओवन में पकाते या सेंकते हैं, तो एल्लिनेज एल्लिसिन में कंवर्ट नहीं हो पाता है। दरअसल, एल्लिसिन में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं।

सर्दी-जुकाम से राहत और वेट लॉस के लिए पीएं लहसुन की चाय

वजन कम करे लहसुन (Garlic for weight loss)

लहसुन के सेवन से आपकी पाचन शक्ति मजबूत होती है। डायजेस्टिव सिस्टम बेहतर होता है, तो शरीर से टॉक्सिन्स आसानी से बाहर निकल जाते हैं, जिससे आपको हल्का महसूस होता है। इंटरनेशनल जरनल फॉर विटामिन एंड न्यूट्रिशन रिसर्च में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, लहसुन इसलिए भी बेहद कमाल का हर्ब है, क्योंकि इसमें फैट-बर्निंग प्रॉपर्टीज मौजूद होती हैं। तो यदि आप वजन कम करने के लिए कुछ नए उपायों के बारे में सोच रहे हैं, तो लहसुन का सेवन करने के साथ ही इससे बनी चाय पीना शुरू कर दें। एक कप गर्म लहसुन की चाय एक बेहतरीन वेट लॉस ड्रिंक साबित हो सकती है।

अदरक की चाय अधिक पीने से हो सकते हैं, ये नुकसान

लहसुन की चाय बनाने के लिए सामग्री (Ingredients for Garlic tea)

4 लहसुन की कली

एक गिलास पानी

एक टुकड़ा अदरक

स्वाद के लिए शहद

एक चम्मच नींबू का रस

यूं बनाएं लहसुन की चाय (How to make garlic tea)

पानी को बर्तन में उबालें। इसे एक कप में डालें। इसमें अदरक का टुकड़ा भी डाल दें। क्रश किए हुए सभी लहसुन को भी डाल दें। लहसुन को पहले से क्रश करके ना रखें। स्वाद के लिए आप इस चाय में शहद और नींबू का रस भी मिला सकते हैं। इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें और पिएं। आप इसे सप्ताह में दो-तीन दिन ही पिएं, क्योंकि अधिक लहसुन का सेवन भी कुछ लोगों के लिए सही नहीं होता है।

Weight Loss Tip: लॉकडाउन में घर बैठने से बढ़ गया है वजन, तो वेट लॉस के लिए करें लहसुन का सेवन ऐसे