Garlic: पिम्पल्स और हेयर फॉल जैसी ब्यूटी प्रॉब्लम्स की नैचुररल रेमेडी है लहसुन, ऐसे करें इस्तेमाल

Shahnaz Hussain Tips: अपनी, तीखी महक से भरपूर इस मसाले में प्रयोग आने वाले इस साधारण खाद्य पदार्थ को स्वास्थ्यवर्धक गुणों के अलावा बालों के सौन्दर्य के लिए भी पसंद किया जाता है। ब्यटी एक्सपर्ट शहनाज़ हुसैन ने बताया लहसुन कैसे बढ़ाता है आपकी सुंदरता।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : March 10, 2020 3:37 PM IST

Garlic Beauty Benefits: लम्बे, घने तथा चमकीले बालों की सुन्दरता की सबसे ताकतवर नुस्खे आपकी रसोई में ही विद्यमान होती है। ऐसी ही एक चीज़ है लहसुन। बाजारों में मंहगे सौंदर्य उत्पादों की भरमार से काफी समय पहले भारतीय महिलाएं रसोई घर की मसालदानी में रखे गए उत्पादों को सौंदर्य बढ़ाने के लिए उपयोग करती आई हैं। (Garlic Beauty Benefits) अपनी, तीखी महक से भरपूर इस मसाले में प्रयोग आने वाले इस साधारण खाद्य पदार्थ को स्वास्थ्यवर्धक गुणों के अलावा बालों के सौन्दर्य के लिए भी पसंद किया जाता है। (Garlic Beauty Benefits in hindi) ब्यटी एक्सपर्ट शहनाज़ हुसैन( shahnaz hussain tips)ने बताया लहसुन कैसे बढ़ाता है आपकी सुंदरता।

इन ब्यूटी प्रॉब्लम्स का नैचुरल इलाज है लहसुन (Garlic Beauty Benefits):

पिम्पल्स:

लहसुन के नियमित सेवन से सेहत के साथ-साथ त्वचा से जुड़े कील, मुहांसे, काले दाग तथा बालों से जुड़ी सौन्दर्य समस्याओं का प्रकृतिक उपचार उपलब्ध होता है। लहसुन में विटामिन बी-6, सी, मैगनिस, सेलेनियम जैसे पौष्टिक तत्व विद्यमान होते हैं जो कि बालों की पैदावार तथा विकास में सहायक होते हैं तथा इससे बालों का झड़ना रुक जाता है।

हेयर फॉल:

इसके,  नियमित सेवन से गंजापन रूकता है और उस स्थान पर बाल दोबारा उग आते हैं। लहसुन के ताजा जूस में सेलेनियम तत्व विद्यमान होते हैं जो कि शरीर में रक्त संचार को बढ़ाते हैं जिससे बालों की वृद्धि तथा विकास होता है तथा नए बाल उगते हैं लहसुन में विद्यमान विटामिन ‘‘सी’’ से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं।

Holi Beauty Tips: होली में यूं रखें बालों, आंखों, स्किन और नाखूनों को सुरक्षित और हेल्दी, इन शहनाज़ हुसैन टिप्स के साथ

खुजली और फंगल इंफेक्शन:

लहसुन में विद्यमान एंटी माइक्रोबियल गुण खोपड़ी में विद्यमान बैक्टीरिया तथा फंगल संक्रमण को रोकने में अहम भूमिका अदा करते हैं जिससे खोपड़ी में विद्यमान छोटे छिद्रों को साफ करने में मदद मिलती है जिससे सिर की खुशकी, डैंड्रफ, बालों के झड़ने की समस्या का समाधान मिलता है तथा खोपड़ी खाज खुजली आदि में मुक्ति प्रदान करके शान्ति प्रदान करता है।

ऐसे करें लहसुन का सेवन:

  • 10 लहसुन की कलियों को  2 चम्मच शहद के साथ मिलाकर इसका मास्क बनाकर लगभग आधा घण्टा तक बालों पर लगा रहने दें। जब यह मास्क प्रकृतिक तौर पर सूख जाए तो इसे ताजे साफ पानी से धो डालिए। जहां शहद से बालों की नमी बरकरार रहती है तथा कंडीशनिंग होती है वहीं दूसरी ओर लहसुन में विद्यमान विटामिन-ई से बालों का झड़ना तथा टूटना रुकता है तथा बालों की वुद्धि होती हैं बालों पर लहसुन को अन्य घटकों से मिलाकर ही लगाना चाहिए। ( Garlic for Beauty)
  • लहसुन की पांच कलियों को प्याज के साथ मिश्रित करके इसका जूस निकाल लें तथा इस जूस को 15 तक मिनट तक बालों, खोपड़ी पर लगाने के बाद बालों को हल्का शैम्पू प्रयोग करके धो डालें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source