गणेशोत्सव की धूमधाम में शामिल होना आप में से कई लोगों को पसंद आता है और आप सब इस त्योहार के दौरान होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा ले कर एक अलग ही खुशी महसूस करते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे कई वैज्ञानिक कारण भी हैं। जी हां, धार्मिक भाव रखना आपकी सेहत से जुड़ा है और इसीलिए आपको धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने से पहले इसके फायदे ज़रूर जान लेने चाहिए।
आपने भी कई बार देखा होगा कि जब लोग अपनी ज़िदंगी की परेशानियों का कोई हल नहीं निकाल पाते तो अध्यात्म, संन्यास या किसी और तरीके के अध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल हो जाते हैं। इसकी वजह बहुत पुरानी ही। दरअसल आध्यात्मिकता आपके नर्वस सिस्टम को रिलैक्स करती है और आपका इम्युनिटी सिस्टम मजबूत बनाती है। इसीलिए लोग अपनी कुछ समस्याओं का हल इस तरह निकालते हैं।
डिप्रेशन और स्ट्रेस जैसी समस्याओं से राहत पाने में भी आध्यात्म आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। विभिन्न स्टडीज़ में यह दिखाया गया है कि जो लोग नियमित रुप से मेडिटेशन, प्रार्थना या इसी तरह की धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं वह अपने दिमाग को डिप्रेशन से बचाने में कामयाब हो पाते हैं।
कुछ स्टडीज़ में यह बात भी कही गयी है कि जो लोग धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेते हैं वे मानसिक रुप से काफी स्वस्थ रहते हैं और इसीलिए वह स्ट्रेस या डिप्रेशन जैसी परेशानियों की चपेट में ना आ कर खुद के मन में आत्महत्या करने के विचार नहीं लाते। खासकर उन महिलाओं में आत्महत्या के विचार में काफी कमी देखी गयी, जो कि धार्मिय कार्यों में हिस्सा लेती थीं या आध्यात्म से जुड़ी हुई थीं।
बेहतर सोशल और फैमिली लाइफ के लिए भी लोग आध्यात्म और धार्मिक कार्यों की मदद ले सकते हैँ। इस तरह न केवल पूरा परिवार बल्कि आस-पास के लोग भी एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं और एक-दूसरे से जुड़ते हैं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.