Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

एक्सरसाइज करने का समय नहीं है तो 2 वर्कआउट सिर्फ 15 मिनट में देते हैं हाई फिटनेस लेवल

रोजाना 30 से 40 मिनट एक्सरसाइज करनी चाहिए. अगर आपके पास समय की कमी है तो इन दो वर्कआउट से खुद को फिट रख सकते हैं. 15 मिनट के इन वर्कआउट से फिटनेस लेवल बढ़ जाता है. मोटापा घटाने और वेटल लॉस के लिए भी इन वर्कआउट को कर सकते हैं.

एक्सरसाइज करने का समय नहीं है तो 2 वर्कआउट सिर्फ 15 मिनट में देते हैं हाई फिटनेस लेवल
Full Body Fitness Workout: 15 मिनट में फुल बॉडी वर्कआउट | TheHealthSite Hindi

Written by akhilesh dwivedi |Updated : January 21, 2020 5:21 PM IST

सेहत अच्छी रहे इसके लिए रोजाना एक्सरसाइज जरूरी होती है. कई शोध बताते हैं कि ज्यादातर रोजाना एक्सरसाइज नहीं करते हैं. व्यायाम न करने के कई बहाने लोग बनाते हैं. अगर आप भी डेली एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं और व्यस्तता का बहाना बनाते हैं तो आपके लिए 15 मिनट की एक्सरसाइज काफी है. वैसे तो हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि हर इंसान को 30 से 40 मिनट रोजाना एक्सरसाइज करनी चाहिए. अगर आप रोजाना इतनी एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं तो 15 मिनट की 2 एक्सरसाइज करके भी आप फिट रह सकते हैं.

15 मिनट का यह वर्कआउट प्लान आपके पूरे शरीर का व्यायाम करता है. अगर आप रोजाना 15 मिनट इस वर्कआउट प्लान को अपनाते हैं तो मोटापा के शिकार नहीं होते हैं. इस वर्कआउट प्लान से आप अपने आपको फिट भी रख सकते हैं. इस वर्कआउट प्लान की शर्त इतनी सी है कि आपको रोजाना 15 मिनट इसके लिए देना होगा.

सूर्य नमस्कार

हेल्दी और फिट रहने के लिए आपको रोजाना 10 से 15 मिनट सूर्य नमस्कार करना है. सूर्य नमस्कार पूरे शरीर की एक्सरसाइज कराता है. अगर आप रोजाना सूर्य नमस्कार करते हैं तो आपका पूरा शरीर फिट रहता है. वजन कम करना चाहते हैं तो आपको सूर्य नमस्कार से व्यायाम की शुरुआत करनी चाहिए. सूर्य नमस्कार से पहले जरूर करें ये 5 वार्म अप एक्सरसाइज.

Also Read

More News

रोजाना सूर्य नमस्कार करने से शरीर का पाचन तंत्र बेहतर होता है. शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है. बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है. शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक होता है. शरीर का लचीलापन भी सूर्य नमस्कार करने से बढ़ता है. सूर्य नमस्कार का सही समय क्या है, सुबह या शाम.?

प्लैंक एक्सरसाइज

अगर आपका स्टेमिना कम है तो आपको रोजाना 10 से 15 मिनट प्लैंक एक्सरसाइज करनी चाहिए. अगर आप रोजाना प्लैंक एक्सरसाइज करते हैं तो बेली फैट कम होता है. पेट और पेल्विक एरिया की मसल्स मजबूत होती हैं. बेली फैट कम करने के लिए प्लैंक एक्सरसाइज करने का सही तरीका.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

प्लैंक के कई प्रकार होते हैं जो पहली बार प्लैंक कर रहे हैं उनको सामान्य प्लैंक की शुरूआता 3 से 5 मिनट की करनी चाहिए. धीरे-धीरे प्लैंक करने की क्षमता बढ़ती जाती है. प्‍लैंक एक्‍सरसाइज है मलाइका की पतली कमर का राज, जानें हर रोज प्‍लैंक करने के फायदे.

About the Author

... Read More