खाने से लेकर एक्सरसाइज तक, ऐसा रूटीन फॉलो करते हैं विराट कोहली, छुट्टियों में भी जाते हैं जिम

एक ओर जहां इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के शेड्यूल का ऐलान हो चुका है वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इन दिनों हर क्रिकेट प्लेयर अपनी पुरानी फिटनेस पाने के लिए दिन रात एक कर रहे हैं। इसी बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कप्तान विराट कोहली ने अपने वर्कआउट का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह ट्रेडमिल पर ​रनिंग करते दिख रहे हैं। विराट शर्ट लैस हैं और उनके एब्स साफ तौर पर देखे जा सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : August 8, 2020 7:16 PM IST

एक ओर जहां इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के शेड्यूल का ऐलान हो चुका है वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इन दिनों हर क्रिकेट प्लेयर अपनी पुरानी फिटनेस पाने के लिए दिन रात एक कर रहे हैं। इसी बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कप्तान विराट कोहली ने अपने वर्कआउट का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह ट्रेडमिल पर ​रनिंग करते दिख रहे हैं। विराट शर्ट लैस हैं और उनके एब्स साफ तौर पर देखे जा सकते हैं। वीडियो में विराट की फिटनेस के लिए डेडिकेशन साफ दिख रही है। विराट कोहली अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए तो जाने ही जाते हैं बल्कि अपनी फिटनेस को लेकर भी अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। आलम यह है कि सोशल मीडिया पर उनकी फिटनेस के चर्चे अक्सर ट्रेंड करते हैं।

विराट कोहली का एक्सरसाइज प्लान

विराट कोहली अक्सर अपने इंटरव्यू में कहते हैं कि वह हफ्ते में पांच दिन जिम जाते हैं जिसमे वो खासकर कार्डियो और वेट ट्रेनिंग करते हैं। पांच दिन के वर्कआउट के बाद कोहली अपने शरीर को दो दिन का आराम देते हैं। सिर्फ यही वह छुट्टियों में भी जिम जाना नहीं छोड़ते हैं। अगर उनकी डाइट की बात करें तो विराट कोहली सिर्फ घर का खाना ही खाना पसंद करते हैं।

ऐसी डाइट लेते हैं विराट कोहली

कोहली ने फ़ोर्ब्स इंडिया को बताया ‘लोग अक्सर मुझे समझाते हैं कि जब भी आप बहुत भूखें हो तो इसका मतलब यह कतई नही है कि आप सारी भूख जंक फ़ूड खाकर ही मिटा लें, क्योंकि जंक फ़ूड किन्ही मायनों में भी शरीर के लिए फायदेमंद नही होता है। इसलिए मैं इनका सीमित मात्रा में ही सेवन करता हूँ और अगले दिन वर्कआउट करके इनसे मिली हुई अधिक कैलोरी को बर्न कर देता हूँ।' पंजाबी होने के कारण उन्हें बटर चिकन और नान जैसी चीजे बहुत पसंद है,लेकिन खाते वक़्त वे इस बात का ख़ास ख्याल रखते हैं कि कहीं वो इसकी ज्यादा मात्रा न लें। क्योंकि ऐसे खान पान से जल्दी ही वजन बढ़ने की संभावना रहती है ।

ड्रिंकिंग वॉटर के साथ नहीं करते समझौता

भले ही कोहल बटर चिकन जैसी चीजें कभी कभी खा लेते हैं लेकिन वह अपने पीने के पानी के साथ कभी भी समझौता नहीं करते हैं। विराट कोहली को पानी पीते हैं उसके एक डेढ़ लीटर बोतल की कीमत 400 रुपये से अधिक है। कोहली ने फोर्ब्स इंडिया को बताया कि ‘ वे डिनर में कम से कम खाने की कोशिश करते हैं और खेल के दौरान वे अच्छी गुणवत्ता वाले कार्बोहाइड्रेट के साथ प्रोटीन शेक लेते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source