
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Written By: Ashu Kumar Das | Published : November 1, 2025 7:37 PM IST
Ishaan Khatter fitness secrets : बॉलीवुड के उभरते सितारों में से एक ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी फिटनेस और एनर्जी लेवल के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी फिजिक, डांसिंग स्किल्स और एक्टिव लाइफस्टाइल देखकर हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ईशान अपनी फिटनेस को कैसे बनाए रखते हैं। तो चलिए जानते हैं कि क्या है ईशान खट्टर की फिटनेस का असली सीक्रेट।
ईशान मानते हैं कि फिटनेस का मतलब सिर्फ जिम जाकर एक्सरसाइज करना नहीं है, बल्कि पूरे दिन एक्टिव रहना जरूरी है। वे अपने दिन की शुरुआत योग और स्ट्रेचिंग से करते हैं, जिससे शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी बनी रहती है। साथ ही वे रोजाना कुछ न कुछ शारीरिक एक्टिविटी जरूर करते हैं- चाहे डांस प्रैक्टिस हो, साइकलिंग या रनिंग।
ईशान का वर्कआउट रूटीन सिर्फ मसल बनाने पर फोकस नहीं करता, बल्कि वे अपने स्टैमिना और सहनशक्ति को बढ़ाने पर भी काम करते हैं। उनके फिटनेस रूटीन में शामिल होते हैं:
कार्डियो एक्सरसाइज जैसे रनिंग, स्किपिंग और HIIT वर्कआउट
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग- बॉडीवेट एक्सरसाइज, पुश-अप्स, पुल-अप्स, स्क्वैट्स आदि
फंक्शनल ट्रेनिंग- जिससे बॉडी को एनर्जी और बैलेंस दोनों मिलते हैं
View this post on Instagram
ईशान खट्टर एक बेहतरीन डांसर हैं और उनके लिए डांस ही सबसे अच्छा वर्कआउट है। ईशान अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर ही डांस प्रैक्टिस के वीडियोज शेयर करते रहते हैं। वे अक्सर कहते हैं कि डांस न सिर्फ शरीर को फिट रखता है, बल्कि दिमाग को भी फ्रेश रखता है। डांस से कैलोरी बर्न होती है, कोर स्ट्रॉन्ग होता है और बॉडी टोन रहती है। यही वजह है कि उनकी फिजिक नैचुरल और एथलेटिक लगती है।
ईशान का मानना है कि फिटनेस सिर्फ जिम से नहीं बल्कि किचन से शुरू होती है। वे अपनी डाइट पर खास ध्यान देते हैं। ईशान अपनी डाइट में प्रोटीन, फाइबर और कैल्शियम, ग्रीन वेजिटेबल्स व फ्रूट्स - शरीर को नैचुरल विटामिन और मिनरल्स को शामिल करते हैं। इन सबके अलावा एक्टर ईशान खट्टर पूरे दिन में खूब पानी पीते हैं, ताकि शरीर डिटॉक्स रहे और स्किन ग्लो करे। साथ ही वे कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूर लेते हैं क्योंकि नींद से मसल रिकवरी होती है और एनर्जी लेवल बरकरार रहता है।
View this post on Instagram
ईशान खट्टर सिर्फ शारीरिक फिटनेस नहीं बल्कि मेंटल हेल्थ को भी उतना ही जरूरी मानते हैं। वे मेडिटेशन और माइंडफुलनेस का अभ्यास करते हैं ताकि दिमाग शांत और फोकस्ड रहे। उनका मानना है कि - जब दिमाग फिट रहेगा, तभी शरीर भी हेल्दी रहेगा।