फ्रेंडशिप डे स्पेशल: मित्र होने के 6 स्वास्थ्य लाभ

दोस्ती रिश्तों की एक अनमोल संपदा है।

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : April 19, 2017 6:18 PM IST

चिकित्सक विशेषज्ञों ने हाल ही इस तथ्य को माना है कि दोस्तों के कारण भी आप मोटे हो सकते है। यह आरोप मोटे दोस्तों के लिए ही सिर्फ नहीं है बल्कि पतले-दुबले दोस्तों के लिए भी है।

न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन  ने इस तथ्य के समर्थन में कहा है कि मोटापा सोशल वायरस की तरह संक्रामक होता है। 1971 से 2003 तक यानि 32 सालों तक 12,067 लोगों पर बहुत पास से नज़र रखी गई और उनके सामाजिक जुड़ाव, खाने की आदतों और दोस्तों पर उनकी निर्भरता का अध्ययन किया गया, उसके बाद यह सूचना दी गई। अनुसंधानकारियों की सूचना यह बताती है कि जब किसी का दोस्त मोटा होता है तो उसका सीधा प्रभाव उस पर पड़ता है। उसका मोटापा बढ़ने की संभावना 57 प्रतिशत तक  बढ़ जाती है। लेकिन इसके साथ एक अच्छा समाचार भी है।    

यह अध्ययन/अनुसंधान इस तथ्य की ओर संकेत करता है कि 'बंदर जो देखता है, वही करता है' यह क्रिया बदलाव की ओर प्रेरित करते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान रखने वाले दोस्तों के साथ रहने पर आपके स्वास्थ्य में भी उन्नति होगी। एक ही तरह के स्वास्थ्य संबंधी मानसिकता रखने वाले लोगों के बीच रहने से स्वास्थ्य संबंधी अच्छी आदतों को ग्रहण करने में मदद मिलती है। अच्छे और स्वस्थ लोगों के साथ मित्रता करने पर आपको कई तरह से लाभ मिलेगा। फ्रेंडशिपडे के अवसर पर हमने आपके लिए मित्र होने के छह स्वास्थ्य लाभ की सूची बनाई है जो इस प्रकार है: 

मित्र अच्छी तरह से कसरत करने में मदद करते हैं

इंटर्नैशनल जर्नल ऑफ बिहेव्यरल न्यूट्रीशन एण्ड फिज़िकल ऐक्टिविटी  में प्रकाशित हाल के अनुसंधान में यह पाया गया है कि हमारे दोस्तों का हमारी शारीरिक सक्रियता के स्तर और खाने की आदत पर सीधा प्रभाव पड़ता है।कायली बॉल  डीकिन यूनिवर्सिटी, ऑस्ट्रेलिया के अग्रणी लेखकों में हैं , उन्होंने साइन्स डेली  में कहा है कि, 'खोज के सलाह अनुसार स्वास्थ्यवर्द्धक आदतें संक्रामक होते हैं। समाज और आपकी शारीरिक सक्रियता और खान-पान दोनों एक-दूसरे को कितना प्रभावित करते हैं इस विषय पर और भी अनुसंधान होने चाहिए।'

मित्र आपको खुश रहने में मदद करते हैं

एल.ए. टाइम्स  के एक अध्ययन के सूचना के अनुसार, और ब्रिटीश मेडिकल जर्नल  के प्रकाशन, हावार्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों और यू.सी. सान डीगो ने यह दिखाया कि खुशी का भाव समाज में परिवार के सदस्यों, मित्रों, और पड़ोसियों द्वारा फैलता है। अध्ययन की सूचना के अनुसार, 'आपकी भावना का स्तर आपके कार्यकलाप और ‍आपके किसी भी चीज के चुनाव पर ही सिर्फ निर्भर नहीं करता है बल्कि दूसरों के कार्य-कलाप या चुनाव पर भी निर्भर करता है।'

अच्छी नींद के लिए भी दोस्तों का साथ चाहिए

शिकागो यूनिवर्सिटी के अध्ययन के अनुसार, जो लोग अकेलापन महसुस करते हैं उन्हें अच्छी नींद नहीं आती है। इस तथ्य को तो सभी जानते हैं कि नींद में विघ्न उत्पन्न होने से जैविक बदलाव होता है जिसके कारण स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसके लिए नींद की कमी की समस्या से बचने में स्वस्थ मित्रता महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं।  

यौन संबंधी समस्याओं से मुकाबला करने में मित्र मदद करते हैं

जर्नल ऑफ जेरान्टालजी : सोशल साइन्स के अनुसंधान के प्रकाशन के अनुसार, 57 से 85 वर्ष के पुरूष अपने यौन संबंधी समस्या,कामेच्छा में कमी, नपुंसकता, आदि जैसी बातें दोस्तों से कहकर उदासी या खिन्नता को कम करते  हैं। अनुसंधान यह बताता है कि यह अजीब बात है कि पुरूष यौन संबंधी समस्या चिकित्सक को बताना पसंद नहीं करते हैं।

मित्र आपको संज्ञानात्मक बढ़ावा भी देते हैं

दोस्तों के साथ बौद्धिक बातों का आदान-प्रदान या पहेलियों का समाधान ज्ञानात्मक उन्नति में सहायता करते हैं। सोशल साइकोलॉजिकल एण्ड पर्सनैलिटी साइन्स  के जर्नल में प्रकाशित अनुसंधान के अनुसार, दो दोस्तों के बीच के दस मिनट का बौद्धिक वार्तालाप का सीधा संबंध सामाजिक बुद्धिमत्ता, और सार्वजनिक बुद्धिमत्ता के बीच होता है। 

स्वस्थ दोस्तों का दल उम्र बढ़ने की गति को कम करने में मदद करता है

जीवन में सहयोगी दोस्तों का होना और इनके साथ शारीरिक व्यायाम करना उम्र बढ़ने की गति को कम करता है। ये अनुसंधान हाल ही में ब्रैन्दीस यूनिवर्सिटी ने प्रकाशित किया है।

 चित्र स्रोत: Getty Images