वजन घटाने के लिये आप प्लांक को कितने देर तक कर सकते है !

क्या ज्यादा देर तक प्लांक करने से जल्दी वजन घटता है !

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : October 31, 2017 12:12 PM IST

प्लांक एक आसान एक्सरसाइज है। आप अपने आपको कुछ समय तक पुश अप के अवस्था में रोककर रख सकते है । ऐसा करने से आपके हाथ,पैर, टहनी, और नितंब को सही शेप में ला सकते है । आप प्लांक को एक मिनट तक रोक सकते है । मगर और ज्यादा देर तक रोकने के लिये क्या करना होगा ? आपके सवाल जवाब देगी रोशनी शाह, फिटनेस एक्सपर्ट 'वी' फिटनेस स्टुडिओ,मुंबई ।

आपको प्लांक करने का समय बढ़ाना चाहिये। इसलिये रोजाना प्लांक करते समय 10 सेकंड से लेकर 1 मिनट धीरे-धीरे बढ़ाये । आपसे जितनी देर हो सके उतनी ही देर प्लांक को रोककर अभ्यास करें। अगर आप ज्यादा देर तक प्लांक कर रहे है तो आपको इसे 3 सेट में और हर 60 सेकेंड तक करना होगा ।

कम समय के प्लांक को भी बेहतर वर्कआउट कहते है । अगर आप कम समय तक प्लांक कर रहे है, तो 10 सेकंड के लिये कीजिये, फिर 5 से 10 सेकंड के लिये आराम करे और फिर से ये दोहराएं। आप 3 या 6 सेट में प्लांक कर सकते है । ऐसा प्लांक करने से आपके मसल्स को उतनी ही मजबूती मिलेगी जितनी ज्यादा समय प्लांक करेंगे ।

अगर आप आसानी से एक मिनट तक प्लांक कर सकते है, तो अपने एब्स को कुछ देर तक सिकुड़कर इस समय को बढ़ा सकते है । जिससे आपके मसल्स और मजबूत बन सकते है । या आप रोजाना की तरह प्लांक करके इस समय को धीरे-धीरे बढ़ा सकते है । मगर आपको ऐसा करने में परेशानी हो रही है तो आप इसे ज्यादा देर तक ना करे । जोर जबरदस्ती से इसे ज्यादा देर तक करने से  आपके पीठ में दर्द हो सकता है और चोट भी लग सकती है ।

आप कितनी देर तक प्लांक कर रहे है ये नहीं बल्कि करने का सही तरीका सबसे ज्यादा ज़रूरी होता है।

Read this in English

अनुवादक – Sushantdeep Sagvekar

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source