तेजी से वजन घटाना है तो रोज करें इस दाल का करें सेवन, शरीर को मिलेंगे और भी कई लाभ

मूंग की दाल शरीर को कई रोगों से बचाने के साथ ही वजन को संतुलित रखने में भी मदद करती है। ऐसे में जो लोग अपने वजन को लेकर काफी कान्शियस रहते हैं उन्हें अपनी डाइट में मूंग की दाल को शामिल करना चाहिए। यह दाल वजन को मेनटेन रखने के साथ ही ब्लड शुगर लेवल को सामान्य रखने, मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और कोलेस्ट्रॉल लेवल को सामान्य रखने के साथ ही एनर्जी लेवल को भी तेजी से बढ़ाने में मदद करती है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : October 9, 2020 4:31 PM IST

भारत में दाल का सेवन बहुत सामान्य है। आमतौर पर दाल का सेवन चावल और रोटी के साथ किया जाता है। दाल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और कई तरह के विटामिंस सहित पोषक तत्व पाए जाते हैं। मूंग की दाल एक ऐसी दाल है जिसे हर उम्र के लोग पसंद करते हैं। अमूमन बच्चे दाल खाने से आनाकानी करते हैं, लेकिन मूंग की दाल को बच्चे भी बड़े चाव से खाते हैं। यह दाल शरीर को कई रोगों से बचाने के साथ ही वजन को संतुलित रखने में भी मदद करती है। ऐसे में जो लोग अपने वजन को लेकर काफी कान्शियस रहते हैं उन्हें अपनी डाइट में मूंग की दाल को शामिल करना चाहिए। यह दाल वजन को मेनटेन रखने के साथ ही ब्लड शुगर लेवल को सामान्य रखने, मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और कोलेस्ट्रॉल लेवल को सामान्य रखने के साथ ही एनर्जी लेवल को भी तेजी से बढ़ाने में मदद करती है।

वजन कम करने के लिए मूंग की दाल

मूंग की दाल मैंगनीज, फोलेट, फास्फोरस, आयरन, जिंक और पोटेशियम से भरपूर होती है। इसमें फाइबर की भी उच्च मात्रा होती है जो आपको ओवरईटिंग से बचाती है। इसकी प्रोटीन सामग्री मांसपेशियों के निर्माण और आपकी हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करती है। आपको बता दें कि दाल और चावल का मिश्रण हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है, क्योंकि इनमें सभी अमीनो एसिड होते हैं और ये बॉडी को पूरी तरह से प्रोटीन देते हैं। इसके अलावा, मूंग दाल पाचन के लिए भी अच्छी होती है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं आपको अपनी डाइट में मूंग की दाल को शामिल करना चाहिए। अगर आपको इसकी दाल पसंद नहीं है तो आप मूंग दाल को स्प्राउट्स या चीले के रूप में भी खा सकते हैं।

moong-daal boost immunity in diabetic in hindi

मूंग की दाल के अन्य लाभ

1. मूंग की दाल के सेवन से ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने में मदद मिलती है। इस दाल में भरपूर मात्रा में फाइबर, पोटेशियम और मैग्नेशियम होता है। फाइबर आंतों से गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके साथ ही अगर आपको पेट से संबंधित कोई भी समस्या होती है, तो डॉक्टर्स भी आपको मूंग की दाल खाने की सलाह देते हैं। क्योंकि इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है।

2. मूंग की दाल का सेवन उन लोगों के लिए भी फायदेमंद होता है जो अपना वजन तेजी से कम करना चाहते हैं। वजन को कम करने के लिए डाइट में हाई प्रोटीन को शामिल करना जरूरी होता है। ऐसे में मूंग की दाल आपके लिए काफी अच्छा डाइट हो सकता है। हाई प्रोटीन भोजन करने से भूख कम लगती है। इससे आप अपने बढ़ते वजन को काफी कंट्रोल में कर सकते हैं।

3. जब बॉडी में ब्लड का सर्कुलेशन सही तरह से नहीं होता है तो कई तरह की दिक्कतें होने लगती है। मूंग की दाल का सेवन ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद करता है। इसमें, आयरन की मात्रा अधिक होती है और आयरन की मौजूदगी से रेड ब्लड सेल्स का निर्माण तेज़ होता है। जिससे एनिमिया, थकान और कमज़ोरी जैसी परेशानियां कम होती हैं।

4. यह ऐसी दाल है जिसके नियमित सेवन से डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी भी दूर होती है। यह एक एक लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड है। इसका मतलब है कि मूंग खाने से शरीर में इंसुलिन, ब्लड शुगर और फैट लेवल कम होता है।

5. मूंग दाल से इम्युनिटी भी बढ़ती है और मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है। ऐसे में मूंग की दाल आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। मूंग की दाल मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में काफी मददगार होता है। जिससे एसिडिटी, कब्ज, मरोड़ और अपच की समस्या को कंट्रोल में रहती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source