पाना है शानदार मसल्स, तो रात में सोने से पहले जरूर खाएं ये 4 चीजें

अगर रात को सोते वक्त कुछ खास चीजों का सेवन करते हैं तो आप अपने मसल्स की ग्रोथ को पहले से ज्यादा बढ़ा सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : February 16, 2019 7:17 PM IST

मसल्स को बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज के साथ आराम की भी जरूरत होती है क्योंकि एक्सरसाइज करने के बाद हमारी मसल्स डैमेज हो जाती हैं और इन्हें आराम करके ही रिपेयर किया जा सकता है। रात को एक अच्छी नींद लेना हमारी मसल्स के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। अगर रात को सोते वक्त कुछ खास चीजों का सेवन करते हैं तो आप अपने मसल्स की ग्रोथ को पहले से ज्यादा बढ़ा सकते हैं।

पनीर

पनीर के अन्दर कैसिन प्रोटीन होता है। यह प्रोटीन शरीर के अन्दर धीरे-धीरे टूटता है और लम्बे समय तक शरीर को एमिनो एसिड की पूर्ति करता रहता है। पनीर में कैल्शियम भी पाया जाता है, जिससे हमारी हड्डियों को भी मजबूती मिलती है। इसी तरह और भी डेयरी पदार्थों का प्रयोग किया जा सकता है। 100 ग्राम पनीर के अन्दर 16 ग्राम प्रोटीन, 22 ग्राम फैट और कार्बोहाइड्रेट्स लगभग ना के बराबर होता है।

चिकन ब्रेस्ट विद सलाद

चिकन, पनीर के मुकाबले शरीर में जल्दी पच जाता है लेकिन चिकन को सलाद या घी के साथ खाने से इसकी पच जाने की अवधि को हम ज्यादा देर तक रोक सकते हैं, जिससे धीरे-धीरे शरीर की एमिनो एसिड की जरूरत भी पूरी होती रहती है। 100 ग्राम चिकन आपको 25 ग्राम प्रोटीन, 5 ग्राम फैट और बिल्कुल मामूली मात्रा में कार्बोहाइड्रेट देता है।

कैसिन प्रोटीन शेक (पीनट बटर के साथ)

कैसिन प्रोटीन सप्लीमेंट लेने से शरीर को रात भर एमिनो एसिड की जरूरी मात्रा मिलती रहती है। जिससे मसल्स की मरम्मत और भी सुदृढ़ तरीके से चलती रहती है। इस शेक में 2 चम्मच पीनट बटर (मूंगफली का मक्खन) मिलाने से इसकी एमिनो एसिड देने की क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। पीनट बटर के साथ ये शेक करीब 32 ग्राम प्रोटीन, 19 ग्राम स्वस्थ फैट और 12 ग्राम कार्बोहाइड्रेट्स देता है।

आमंड व्हे स्मूदी

आप अपने रेगुलर व्हे प्रोटीन से भी कैसिन प्रोटीन पा सकते हैं। बस इसके लिए आपको 200 मिलीग्राम दूध, 10 ग्राम आमंड (बादाम), 1 चम्मच नारियल तेल और एक स्कूप व्हे प्रोटीन को मिलाकर पीना होगा। इस स्मूदी से 38 ग्राम प्रोटीन, 31 ग्राम स्वस्थ फैट और करीब 21 ग्राम कार्बोहाइड्रेट्स मिलता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source