
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : April 24, 2026 2:40 PM IST
Medically Verified By: Dr. K. Seshi Kiran
Image credits by: Instagram Workouts Downsides
Instagram Workouts Downsides: आजकल फिटनेस के लिए लोग सोशल मीडिया, मुख्य रूप से इंस्टाग्राम पर दिखाए जाने वाले वर्कआउट्स को तेजी से फॉलो कर रहे हैं। आकर्षक बॉडी, ट्रांसफॉर्मेशन वीडियोज पोट्स् लोगों को वर्कआउट के लिए काफी ज्यादा प्रेरित कर रहे हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन वीडियोज को देखकर एक्सरसाइज करने के कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। जी हां, इस विषय की जानकारी के लिए हमने हैदराबाद स्थित यशोदा हॉस्पिटल्स में सीनियर कंसल्टेंट जनरल फिजिशियन डॉ. के. सेशी किरण से बातचीत की है। उनका कहन है कि बिना सही जानकारी के इन वर्कआउट्स को फॉलो करना शारीरिक और मानसिक दोनों ही स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।
डॉक्टर कहते हैं कि इंस्टाग्राम पर दिखने वाली फिटनेस तस्वीरें और वीडियोज अक्सर एडिटेड या फिल्टर की गई होती हैं। इससे एक ऐसा परफेक्ट बॉडी का इमेज बनता है, जो ज्यादातर लोगों के लिए हासिल करना मुश्किल होता है। एक स्टडी के अनुसार, लगभग दो-तिहाई फिटनेस इन्फ्लुएंसर्स ऐसे स्टैंडर्ड्स दिखाते हैं, जो लोगों में हीन भावना और आत्मविश्वास की कमी पैदा कर सकते हैं।
सोशल मीडिया पर अक्सर 'नो पेन, नो गेन' जैसी सोच को बढ़ावा दिया जाता है। इस तरह की मानसिकता शुरुआती लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। बिना ट्रेनिंग या सही टेक्नीक के कठिन एक्सरसाइज करने से मांसपेशियों में खिंचाव, जोड़ों में दर्द और गंभीर चोट का खतरा बढ़ जाता है।
हर व्यक्ति की बॉडी, फिटनेस लेवल और हेल्थ कंडीशन अलग होती है। लेकिन इंस्टाग्राम वर्कआउट्स अक्सर सिर्फ आपको एक साइड बताते हैं, इन एक्सरसाइज को किसे फायदा होता है और इसे नहीं। इस बारे में अधूरा ज्ञान होता है। बिना यह समझे कि आपका शरीर क्या सह सकता है, इन रूटीन को फॉलो करना नुकसानदेह हो सकता है।
लगातार फिटनेस पोस्ट्स और ट्रांसफॉर्मेशन वीडियोज देखने से लोग खुद की तुलना दूसरों से करने लगते हैं। इससे चिंता, स्ट्रेस और लो सेल्फ-एस्टीम बढ़ सकता है। कई बार फिटनेस एक हेल्दी आदत की बजाय एक ऑब्सेशन बन जाती है, जहां व्यक्ति सिर्फ दिखने पर ध्यान देता है, न कि अपने स्वास्थ्य पर।
Disclaimer : सोशल मीडिया वर्कआउट्स आपको एक्सरसाइज करने के लिए प्रेरित करने का एक अच्छा तरीका हो सकात है, लेकिन इन वर्कआउट पर पूरी तरह से भरोसा करना सही नहीं हो सकता है। ऐसे में एक बार किसी अच्छे एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.