शुगर पेशेंट जरूर फॉलो करें ये हेल्दी लाइफस्टाइल, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

ब्लड शुगर लेवल का बढ़ना एक लाइफस्टाइल संबंधी समस्या है, जिसे दवाओं का प्रयोग करके कुछ हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। यदि आप डायबिटीज से पीड़ित हैं और इसे कंट्रोल करना चाहते हैं तो आपको अपनी लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव करने की आवश्यकता है।

WrittenBy

Written By: Gulshan Kumar | Updated : March 27, 2024 12:31 PM IST

डायबिटीज एक ऐसा रोग है जो आज दुनिया में काफी तेजी से लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रहा है। बढ़ा हुआ ब्लड शुगर लेवल इस बात का साफ संकेत है, कि आपकी लाइफस्टाइल और खानपान में काफी गड़बड़ी चल रही है। इस रोग के कारण छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग तक सभी लोग पीड़ित हैं। इस रोग की गंभीरता को देखते हुए आपको इसके शुरुआती लक्षणों पर ध्यान देने की जरूरत है, यदि आपने इस रोग की रोकथाम शुरू में ही कर दी तो आप इससे जल्दी छुटकारा पा सकते हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको लाइफस्टाइल संबंधी कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जो आपकी डायबिटीज को कंट्रोल में रख सकते हैं।

स्लीपिंग टाइम हो फिक्स

यदि आप डायबिटीज पेशेंट हैं और अपने ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखना चाहते हैं तो आपको आपको अपने स्लीपिंग टाइम को फिक्स करना बहुत जरूरी है। यदि आप अपने सोने और उठने के समय को निश्चित करते हैं, तो इससे भी आपके ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में काफी मदद मिलती है।

जरूरी है जांच

शुगर पेशेंट को चाहिए कि वह अपने ब्लड शुगर लेवल की जांच रोजाना करें। जिससे उन्हें इसे नियंत्रित रखने में आसानी होती है। आप चाहें तो अपने दिन की शुरुआत में ही अपने शुगर लेवल की जांच कर सकते हैं। रोजाना के शुगर लेवल की रीडिंग आपको इस रोग से बचाने में काफी मदद कर सकती है।

हेेल्दी नाश्ता

हमारा पहला मील डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। इसलिए आपको जरूरी है कि आप नाश्ता हमेशा हेल्दी और पोषक गुणों से भरपूर लें। आपका ब्रेकफास्ट ऐसा होना चाहिए जो आपको दिन भर एनर्जी से भरा हुआ रखे। वहीं इसके विपरीत डायबिटीज के रोगियों को ब्रेकफास्ट में अन्हेल्दी खाने से बचना चाहिए।

डिहाइड्रेशन से बचें

हमारे शरीर में लगभग 70% तक पानी होता है, इसलिए इसकी मात्रा को दुरुस्त बनाए रखने के लिए आपको रोजाना 3-4 लीटर पानी पीने की जरूरत होती है। वहीं डायबिटीज के पेशेंट को अपना ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिए दिन भर में भरपूर पानी पीते रहना चाहिए। इससे भी आपको अपने ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में काफी मदद मिल सकती है।

Disclaimer- यह लेख आपकी सामान्य जानकारी के लिए है। इसका उद्देश्य आपको किसी तरह की चिकित्सकीय सलाह देना नहीं है। लेख में बताई गई दिनचर्या को अपनाकर आप अपने शुगर लेवल को कुछ हद तक नियंत्रित रख सकते हैं। लेकिन डायबिटीज के इलाज के लिए आप किसी कुशल चिकित्सक से जरूर संपर्क करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source