... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : August 8, 2018 1:26 PM IST
कई बार काम करते-करते अत्यधिक थकान महसूस होने लगती है, तो कभी चाहकर भी समय से नहीं उठ पाते। कई बार तो नींद से जाग जने के बाद भी लगता है कि फ्रेश नहीं हैं। अगर आपको भी दिन भर इसी तरह की थकान महसूस होती है, तो इन टिप्स को अपनाकर पाएं थकावट से छुटकारा।
न करें मल्टीटास्किंग : कई महिलाएं एक ही समय में एक साथ कई काम करती हैं-एक तरफ वॉशिंग मशीन में कपड़े धुल रहे हैं तो दूसरी ओर खाना भी बन रहा होता है। उन्हें लगता है कि इस तरह वे समय बचा रही हैं। पर वे इतना ज्यादा काम कर रही होती हैं कि उनके अंदर थकावट जमा होने लगती है। तब या वे बीमार हो जाती हैं या तनाव का शिकार।
पर्याप्त नींद लें : सोने का शेडय़ूल बनाएं। हो सकता है आपको पता ही न चल रहा हो कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही है। रोज आठ घंटे की नींद लेना जरूरी है।
ज्यादा पानी पिएं : शरीर में पानी की कमी थकान के प्रमुख कारणों में से एक है। शरीर में दो प्रतिशत पानी की कमी से दिमाग की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। दिन भर में 8 से 9 गिलास पानी अवश्य पिएं।
एक्सरसाइज करें : एक्सरसाइज या सैर के लिए वक्त निकालना शुरू कर दें। सुबह की सैर या प्रकृति से नजदीकी तन-मन में ऊर्जा का संचार करती है, जिससे आप दिन भर तरोताजा बनेे रहेंगे ।
नजरिये में लाएं बदलाव: नकारात्मक सोच और काम मनपसंद न हो तो भी बोरियत होने पर थकान का अनुभव होने लगता है। हम जैसा चाहते हैं, वैसा ही हो, ऐसा मुमकिन नहीं। अगर हम इस बात को स्वीकार लें तो अनचाहा काम करते हुए बोझिलता महसूस ही नहीं होगी और आपमें ऊर्जा बनी रहेगी।
सॉल्ट वॉटर का प्रयोग करें : रात को सोने से पहले गुनगुने पानी में नमक डालकर उसमें पैरों को डुबोएं। इससे रिलैक्स महसूस करेंगी, नींद अच्छी आएगी। चाहें तो नहाने के पानी में नमक डालकर नहा भी सकती हैं।
खुशनुमा पलों को जिएं : मन से परेशानियों के बोझ को फेंकें। उन बातों को याद करें, जिन्हें सोच आपके होंठों पर हंसी आ जाती है। पुरानी वीडियो कैसेट या एल्बम देखें। खुशनुमा पल आपको नई ऊर्जा देंगे।
रिलैक्स रहना सीखें : छोटी-छोटी बातों पर उत्तेजित या तनाव में आने से थकान हावी हो जाती है। किसी पर रिएक्ट करने से पहले सोचें। जितना अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखेंगी, उतनी ऊर्जावान महसूस करेंगी।
चित्रस्रोत: Shutterstock
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.