Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

दिवाली की सफाई कर नहीं होगी थकान और ना होगी किसी बात की टेंशन, बस रखें इन 5 बातों का ध्यान

Diwali se pahle tanav se kaise bachein: क्या आपको दिवाली की तैयारियों और ऑफिस वर्क के बीच हो रही है टेंशन? ये टिप्स आएंगी आपके काम

दिवाली की सफाई कर नहीं होगी थकान और ना होगी किसी बात की टेंशन, बस रखें इन 5 बातों का ध्यान

Written by Sadhna Tiwari |Updated : October 25, 2024 8:30 PM IST

How to stay healthy during Diwali preparations: दीपावली साल का सबसे बड़ा त्योहार होता है इसीलिए, इसके सेलिब्रेशन की तैयारियां भी उतनी ही खास होती हैं। लोग घर का कोना-कोना चमकाने के लिए जहां हफ्तों पहले से ही सफाई के काम में लग जाते हैं वहीं, दिवाली से पहले शॉपिंग, गिफ्ट भेजने और पकवान बनाने जैसे कई छोटे-बड़े काम भी होते हैं। इन सबके बीच लोगों को अपनी हेल्थ और स्किन केयर पर ध्यान देने का वक्त कम ही मिलता है। वहीं, अगर आप ऑफिस जानेवाली वर्किंग वूमन या बच्चों और ऑफिस दोनों का ध्यान रखने वाली महिला हैं तो हो सकता है कि समय की कमी के चलते आप अपना खास ध्यान ना रख पाएं। ऐसे में थकान से बचने और हेल्दी दिखने के साथ-साथ त्योहार की तैयारियां करनी हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। यहां हम लिख रहे हैं कुछ ऐसी ही टिप्स जो बिजी रहने वाले लोगों को दिवाली की सफाई के बीच खुद को बीमार पड़ने से बचाने में भी काम आएंगी। आइए जानें क्या हैं ये तरीके।

दिवाली की तैयारियों के बीच हेल्दी रहने के लिए टिप्स (Tips for stress free Diwali)

स्ट्रेस ना लें

तनाव से बचने के लिए सबसे पहले खुद को शांत रखने की कोशिश करेँ। क्योंकि, आमतौर पर देखा गया है कि कामकाजी लोग जैसे ही त्योहार पास आते हैं, वैसे ही त्योहार की तैयारियां और साफ-सफाई के बारे में सोच-सोचकर परेशान होने लगते हैं। आप ऐसा ना करें। खुद को शांत रखें और धीरे-धीरे काम की शुरूआत करें, सब हो जाएगा।

प्लान बनाएं

साफ-सफाई,  गिफ्ट्स, मेहमानों को रिसीव करने और किचन से जुड़े सभी कामों की लिस्ट बनाएं और उन्हें किस दिन और घर का कौन-सा सदस्य करेगा (अगर घर में और लोग भी साथ रहते हैं तो) इसकी पूरी प्लानिंग एडवांस में करें। फिर, हर दिन थोड़ा-थोड़ा काम करें, ताकि इससे आपका रोजमर्रा का शेड्यूल और लाइफ पर असर ना पड़े।

Also Read

More News

जरूरी काम सबसे पहले

आपके ऑफिस की कोई प्रेजेंटेशन तैयार करनी है या किसी का टिकट बुक करना है। ये ऐसे काम हैं जो जरूरी होने के साथ-साथ टाले नहीं जा सकते। इसीलिए, पहले सबसे जरूरी काम करें और उसके बाद बाकी के काम जैसे, शॉपिंग या घर का पुराना सामान बाहर निकालने जैसे कामों की शुरुआत करें।

एक बार में एक ही काम करे

अगर आपको लगता है कि आप घर की सफाई और ऑफिस का काम बिना थके एक ही दिन में पूरा कर लेगें तो यह थोड़ा मुश्किल है। इसीलिए, एक बार में एक ही काम करें। जिस दिन ऑफिस का कोई जरूरी काम हो उसे पहले खत्म कर लें या फिर जिस समय सफाई का काम करना है तभी करें। और उसे खत्म करने के बाद दूसरे कामों पर ध्यान दें। मल्टीटास्किंग करने की कोशिश में आप उलझ सकते हैं और थकान या तनाव भी महसूस हो सकता है।

पानी पीते रहें

दिवाली के कामों के बीच अपना खाना समय पर खाएं और ढेर सारा पानी पीएं। दिन में एक बार नारियल पानी (Coconut Water) या नींबू पानी (Lemon water) जरूर पीएं। इससे आपको हाइड्रेटेड रहने और कमजोरी से बचने में मदद होगी।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source