हेल्दी बॉडी और शांत-खुशहाल मन, बस यही है सेहत की सही परिभाषा। लेकिन भागदौड़ भरी ज़िंदगी में यह सब हासिल कर पाना हम सभी के लिए थोड़ा मुश्किल-सा बन जाता है। खासकर सर्दियों के मौसम में तो स्मॉग, धुंध और ठंडी हवाओं की वजह से हम बाहर निकलने से भी बचते हैं और वॉक, एक्सरसाइज़ जैसी शारीरिक गतिविधियां कम हो जाती हैं। साथ ही सर्दियों में हम मौसम के हिसाब से ढेर सारी मीठी, तली हुई चीज़ें खाते हैं और बार-बार चाय-कॉफी और दूसरे ड्रिंक्स पीते रहते हैं। इन सबका असर सेहत पर होता है और हमारा वेट बढ़ने लगता है। लेकिन सर्दियों में भी आप खुद को हेल्थ मीटर पर ऊपर रख सकते हैं, बस कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना होगा। जैसे कि-
पौष्टिक आहार और एक्सरसाइज़ के अलावा पर्याप्त नींद, साफ हवा में सांस लेना, तनाव से बचने की कोशिश करें।
त्वचा की देखभाल के लिए नैचुरल और सौम्य पदार्थों का इस्तेमाल करें। एलो वेरा-नींबू के मिश्रण से अपनी त्वचा की सफाई करें। इसी तरह गुलाब जल, बादाम का तेल और नारियल तेल जैसी नैचुरल चीज़ों से आप अपनी त्वचा का टेक्स्चर सही बनाए रख सकती हैं।
सर्दियों की मार आपके बालों को भी सहनी पड़ती है। ऐसे में उनका खास ख्याल रखें। दही, शहद, अंडा, सरसो का तेल जैसी चीज़ों से आप अपने बालों की नमी
मौसमी और स्थानिय चीज़ों का सेवन करें। महंगे, इम्पोर्टेड और एक्जॉटिक फल-सब्ज़ियों की जगह पारम्परिक तरीके से पकाए गए भोजन करें और ऐसी चीज़ें खाएं जो आपके आसपास के क्षेत्रों में उगायी जाती हों। इससे आपके शरीर को मौसम और पर्यावरण के अनुसार तालमेल बिठाने में मदद मिलेगी।
सुबह की हल्की धूप सेंकने ज़रूर जाएं। इससे आपको विटामिन डी मिलेगा, आप खुशहाल रहेंगे और आपकी हड्डियों की सेहत में भी सुधार होगा।
सोने से पहले प्रार्थना करें, ध्यान करें और एक गिलास गर्म दूध पीएं। इससे आपका मन शांत रहेगा और अच्छी नींद आएगी।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.