... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : April 23, 2018 6:28 PM IST
भारतीय प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2018 क्रिकेट मैच
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2018 क्रिकेट मैच चल रहे हैं, और बहुत सारे लोग इस दौरान खूब खुश रहते हैं, क्योंकि हम ज्यादातर भारतीय क्रिकेट के फैन जो हैं। पसंदीदा टीमों के मैचों को सोफे पर बैठकर टीवी पर देखने के लिए हर कोई तैयार रहता है। मैच देखने में कोई बुराई नहीं है लेकिन मैच के शोर में हम अपने आपको भूल से जाते हैं। इससे होता यह है कि हम बहुत देर तक एक ही जगह, एक ही पोजिशन में बैठे रहते हैं और तो और मैच के दौरान हम कुछ न कुछ खाने की भी मांग करते हैं जो ज्यादातर हानिकारक चुनाव भी होता है क्योंकि उस समय चटपटे स्नैक्स खाना पसंद करते हैं और कभी-कभी अपनी टीम के जीत की खुशी में शराब भी इसमें शामील कर लेते हैं। और हम अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देते हैं। इससे होता यह है कि हम मोटापे की ओर बढ़ने लगते हैं। आप ही सोचो जब खिलाड़ियों के साथ ही साथ ब्रॉडकास्टर्स और क्रिकेट टीम के मालिक, सभी पैसे कमा रहे हैं तो हम दर्शकों को मोटापा क्यों लेना चाहिए?
इस आईपीएल सीजन के दौरान अपने आपको फिट और स्वस्थ रहने में मदद करने के लिए सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रूजुता दीवेकर ने दी कुछ आसान सी टिप्स, जिसे आजमाकर आप अपने आपको फिट रखते हुए आईपीएल का पूरा मज़ा ले सकते हैं।
Read this in English.
अनुवादक: Akhilesh Dwivedi.
चित्रस्रोत: Shutterstock.