Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
बचपन में खाने-पीने की ग़लत आदतें, तनाव या कोई बीमारी जैसी कई छोटी-मोटी चीज़ें हमारे दिमाग के विकास को प्रभावित कर सकती हैं। हालांकि, मस्तिष्क सक्रिय है या नहीं, यह पता करके आप अपने दिमाग को स्वस्थ और फिट रख सकते हैं। न्यूरोलॉजिस्ट, डॉ. थमिल पवाई (अपोलो क्लिनिक) बता रहे हैं आपके मस्तिष्क को कसरत कराने और उसे हेल्दी रखने के कुछ आसान तरीके।
योग और ध्यान करें: स्वस्थ शरीर स्वस्थ मन का परिणाम होता है। अपने घर पर व्यायाम करें या जिम जाएं। अगर ऐसा नहीं कर सकते, तो योग और ध्यान करें। यह मस्तिष्क के लिए सबसे अच्छा व्यायाम है क्योंकि इसमें विभिन्न मांसपेशियों में संकुचन और विश्राम जैसी स्थितियां बनती है और श्वास भी नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इस प्रकार मन और शरीर दोनों सक्रिय और केंद्रित रखने में मदद होती है।
पढ़ें: पढ़ने से मानसिक उत्तेजना पैदा होती है, यह आपके मस्तिष्क को सक्रिय रखता है और वर्तमान क्षण में आपको व्यस्त रखता है, जिससे तनाव दूर हो जाते हैं और आपको आराम करने की अनुमति देती है।
स्वस्थ भोजन खाएं: अपने दिमाग को तेज करने के लिए स्वस्थ भोजन खाएं। सुनिश्चित करें कि आप नाश्ते में हेल्दी चीजें खाते हैं क्योंकि इससे शरीर और मन को बहुत अधिक ऊर्जा और ताजगी मिलती है। फल, सब्जियां, अनाज जो विटामिन और खनिजों से भरपूर होते हैं, और ये आपके मस्तिष्क की कोशिकाओं को नुकसान से बचाने के लिए मदद करते हैं।
सीखें और याद रखें: नयी चीजें सीखने की कोशिश करें और उन्हें याद रखें। अपने ऑफिस में हर व्यक्ति का नाम पता करने और याद रखने से शुरु करें। नए शब्दों को सीखना, हर दिन कम से कम 15 मिनट के लिए क्रॉसवर्ड और पहेली बूझें। इससे आपकी सीखने की क्षमता बढ़ सकती है और आपकी मेमोरी में सुधार हो सकता है।
मस्तिष्क को सही तरीके से काम करने के लिए इसे आराम दें और शांत रखने की कोशिश करें। हर व्यक्ति की अपनी मानसिक क्षमता होती है, इसलिए तकनीकों के साथ प्रयोग करना चाहिए जिससे आपको संतुलन बनाने में मदद मिले और आप विभिन्न स्थितियों में आपके दिमाग के लिए सही क्या है यह समझने की कोशिश करें।
Read this in English.
अनुवादक -Sadhana Tiwari
चित्रस्रोत-Shutterstock.