... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : September 13, 2018 8:37 AM IST
योग शरीर को लचीला बनाकर बच्चों का कद बढ़ाने में मदद करता है। © Shutterstock
टीनएन में ज्यादातर अभ्रिभावकों की यही चिंता होती है कि उनके बच्चे का कद उम्र के हिसाब से बढ़ नहीं पा रहा। अगर लडके तब तो चिंता इतनी नहीं होती, लेकिन अगर लड़कियां प्यूबर्टी की एज तक पहुंच गई हैं, तब कद न बढ़ पाने की चिंता ज्यादा रहती है। अगर आपके बच्चे का कद भी बहुत धीमी रफ्तार से बढ़ रहा है तो अपनाएं योग के ये सरल आसन-
1 ताड़ासन
ताड़ासन से लंबाई को बढ़ाने में मदद मिलती है। इसे करने के लिए सबसे पहले जमीन सीधे खड़े हो जाएं। अपने दोनों पैर को आपस में मिलाकर और दोनों हथेलियों को अपने बगल में रखें फिर पूरे शरीर को स्थिर रखें और दोनों पैरों पर अपने शरीर का वजन सामान रखें। इसके बाद दोनों हथेलियों की अंगुलियों को मिलाकर सिर के ऊपर ले जाएं। हथेलियों सीधी रखें फिर सांस भरते हुए अपने हाथों को ऊपर की ओर खींचिए, जिससे आपके कंधों और छाती में भी खिंचाव आएगा। इसके साथ ही पैरों की एड़ी को भी ऊपर उठाएं और पैरों की अंगुलियों पर शरीर का संतुलन बनाए रखिए। इस स्थिति में कुछ देर रहें। कुछ देर रुकने के बाद सांस छोड़ते हुए हाथों को वापस सिर के ऊपर ले आएं। इस आसन को प्रतिदिन 10-12 बार करें।
2 स्ट्रेचिंग करवाएं
योग को करते समय लचक पैदा करने के लिए सांस को नियंत्रित और शरीर को स्ट्रेच करें, ताकी योग कई स्तर तक ऊंचाई को बढ़ाने में मदद कर सकें। योग में शामिल गहरी सांस पीठ की मांसपेशियों के तनाव को कम करने में मदद होती है। जिससे शरीर का विकास होता है। कई प्रकार के योग मुद्राएं आपके शरीर को सीधा रखकर कद को बढ़ाने में आपकी मदद करती हैं। यहां पर लंबाई बढ़ाने के ऐसे की कुछ योगासन दिए गए हैं
3 सूर्य नमस्कार
सूर्य नमस्कार सम्पूर्ण योग व्यायाम का लाभ पहुंचाने में समर्थ है, इसके बारह आसनों को करने से शरीर निरोग और स्वस्थ रहता है और लंबाई बढ़ती है। इसमें प्रथम अवस्था प्रणाम मुद्रा शमिल होती है, दूसरी में हस्त उत्तानासन, तीसरी में पाद हस्तासन, चौथी अश्व संचालन आसन, पांचवी अवस्था में पर्वतासन, छठी में अष्टांग नमस्कार, सातवीं में भुजंगासन, आठवीं में पर्वतासन, नौवीं अश्व संचालन आसन, दसवीं अवस्था में पाद हस्तासन ग्यारहवीं अवस्था में हस्त उत्तानासन और बारहवीं अवस्था में प्रणाम मुद्रा शामिल हैं। ये 12 अवस्थाएं सूर्य नमस्कार का चक्र है।
यह भी पढ़ें – बच्चे हो रहे हैं बड़ें, तो पापा निभाएं ये जिम्मेदारी
कद बढाने में मदद करताक है योग का यह असान। © Shutterstock
4 पश्चिमोत्तानासन
इस योग को करने से आप न सिर्फ कई स्वास्थ्य समस्याओं से दूर रहेंगे बल्कि आपका शरीर लचीला होगा। इसके लिए सबसे पहले सीधे बैठ जाएं और दोनों पैरों को फैलाकर एक सीध में रखें। दोनों पैर सटाकर रखें। दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं और कमर को बिल्कुल सीधा रखें। फिर झुककर दोनों हाथों से पैरों के दोनों अंगूठे पकड़ने की कोशिश करें। ध्यान रहे इस दौरान आपके घुटने न मुड़ें और न ही आपके पैर जमीन से ऊपर उठें।
यह भी पढ़ें - कितनी सही है बच्चों की गेजेट्स पर निर्भरता
5 भुजंगासन
यह योग दिखने में फन फैलाए एक सांप जैसा पोज बनता है इसलिए इसका नाम भुजंगासन या कोबरा आसन रखा गया है। इसके लिए पेट के बल जमीन पर लेट जाएं। अब दोनों हाथ के सहारे शरीर के कमर से ऊपरी हिस्से को ऊपर की तरफ उठाएं, लेकिन कोहनी आपकी मुड़ी होनी चाहिए। हथेली खुली और जमीन पर फैली हो। अब शरीर के बाकी हिस्से को बिना हिलाए-डुलाए चेहरे को बिल्कुल ऊपर की ओर करें। कुछ समय के लिए इस मुद्रा को यूं ही रखें। यह आसन आपकी मांसपेशियों के लिए काफी फायदेमंद होता है।