पेट के आसपास का फैट तुरंत होगा दूर, बस करने होंगे ये 3 आसान काम

जब भी किसी व्यक्ति का वजन बढ़ता है जो सबसे पहले उसके पेट के आसपस फैट जमा होता है। वर्तमान समय में करीब 90 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो पेट की चर्बी से परेशान है। बढ़ा हुआ पेट न सिर्फ दिखने में भद्दा लगता है बल्कि यह कई रोगों का कारण भी बनता है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : November 20, 2020 2:40 PM IST

जब भी किसी व्यक्ति का वजन बढ़ता है जो सबसे पहले उसके पेट के आसपस फैट जमा होता है। वर्तमान समय में करीब 90 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो पेट की चर्बी से परेशान है। बढ़ा हुआ पेट न सिर्फ दिखने में भद्दा लगता है बल्कि यह कई रोगों का कारण भी बनता है। इसलिए जरूरी है कि आप पेट को कम करने के लिए मेहनत करें। यूं तो वजन को मेनटेन रखने का सबसे अच्छा तरीका वर्कआउट होता है। जब आप एक्सरसाइज करते हैं तो आपकी पूरी बॉडी फिट रहती है। लेकिन अगर आपको नहीं पता कि बैली फैट को कम करने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए तो आजज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं। आइए जानते हैं पेट की चर्बी कम करने के आसान तरीके।

नियमित रूप से कूदें रस्सी

आप घर पर ही रोजाना कम से कम आधे घंटे रस्सी कुदने और पुश अप्स वाली एक्सरसाइज कर सकती हैं। पहले पांच मिनट आप रस्सी कूदें और कुछ देर के बाद पुश अप्स करें। ऐसा आप कई बार कर सकती हैं। शुरु में अगर ज्यादा नहीं कर पा रही हैं तो धीरे-धीरे बढ़ाएं। फिर आपको आदत हो जाएगी तो रस्सी कूदना और पुश अप्स करना आसान हो जाएगा।

इस ड्रिंक का करें सेवन

आप अपने पेट की चर्बी को कम करने के लिए घर में नेचुरल ड्रिंक बना सकती हैं। इसके लिए आपको 4 लहसुन की कलियां, आधा नींबू, छोटा अदरक का टूकड़ा चाहिए होगा। अब ड्रिंक बनाने के लिए सबसे पहले अदरक, लहसुन, नींबू के छिलके को एकसाथ कद्दूकस कर लें। आपको बता दें कि नींबू हमारा पाचन क्रिया को अच्छा रखता है। ये स्किन और बालों के लिए भी काफी अच्छा होता है।

चलने का पॉस्चर रखें सही

छोटी छोटी चीजों का हमारी हेल्थ पर काफी असर पड़ता है। एक्सरसाइज करने के साथ आप अपने बैठने और चलने के पॉस्चर पर भी ध्यान दें। अगर आप सही तरीके से बैठती नहीं हैं तो आपका पेट बाहर आने लगता है। जब भी बैठें तो पीठ को सीधा रखें। जब चलना हो तो सीधा और तेज चाल चलें। छुककर या सुस्त होकर न चलें।

इन टिप्स को भी जरूर करें फॉलो

1. पेट कम करने वाले व्यायामों को नियमित रूप से करें। उनमें किसी तरह की लापरवाही न बरतें।

2. चर्बी घटाने के लिए चाय और कैफीन का सेवन कम करें।

3. बाहर के भोजन को ज्यादा तरजीह ना दें।

4. ग्रीन टी का सेवन करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source