... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : August 6, 2019 9:03 AM IST
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो ये पांच आसान तरीके ऐसे हैं जिनके लिए आपको खास बर्डन लेने की जरूरत नहीं है। © Shutterstock.
इन दिनों सबसे बड़ी समस्या मोटापा है। अगर मोटापा नहीं है, तब भी अपना वजन नियंत्रित रखना बहुत जरूरी है। इससे मांसपेशियां मजबूत रहती हैं और बोन्स को अतिरिक्त भार नहीं उठाना पड़ता। अगर आपका वेट कंट्रोल रहेगा तो आप मधुमेह और हृदय संबंधी बीमारियों से भी बचे रहेंगे। नए शोध तो इस बात का भी दावा कर रहे हैं कि बढ़े हुए वजन में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम भी बढ़ जाता है। आइए आपको बताते हैं वजन कम करने के पांच आसान तरीके (Five weight loss tips)।
पानी हमारे शरीर को नेचुरल क्लीनर है। अगर आप सुबह-सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीते हैं तो आपको वजन कम करने में भी मदद मिलेगी। इससे बढ़ा हुआ पेट भी कम होने लगता है। दरअसल खाली पेट गुनगुना पानी पीने से कैलोरी तेजी से बर्न होती है। इससे कब्ज आदि की समस्या में भी राहत मिलती है।
दिन भर डेस्क जॉब, सिटिंग जॉब में होने के कारण आप अपने शरीर को सक्रिय नहीं कर पाते। जिससे वजन बढ़ने लगता है। इसलिए जरूरी है कि सुबह थोड़ा सा समय वर्कआउट या योग के लिए निकालें। लेकिन यह आपके वजन और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। आपको हर हफ्ते कम से कम ढाई घंटे की मध्यम शारीरिक गतिविधियां करनी चाहिए, जिससे आप फिट रहेंगे।
विशेषज्ञों का मानना है कि वेट कंट्रोल करने के लिए नाश्ता स्किप न करें। यह आपके बेहतर दिन की शुरूआत के लिए जरूरी है। नाश्ते में कुछ भी खा लेने की बजाए ओटमील या साबुत अनाज वाला टोस्ट और फलों को शामिल करना चाहिए। दलिया या उपमा भी एक हेल्दी ऑप्शन है। यह आपको दिन के वक्त लगने वाली भूख को शांत करता है, जिसके कारण आपको बाहर का अस्वस्थकर भोजन खाने की जरूरत नहीं पड़ती।
एक्क्लेटर या लिफ्ट की बजाए सीढि़यों का प्रयोग वेट कंट्रोल करने में बहुत बड़ी भूमिका अदा करता है। सीढि़यां चढ़ने से ज्यादा कैलोरी बर्न हो जाती है। सीढि़यां चढ़ना एक फ्री एक्सरसाइज है जिसमें आपका एक रूपया भी खर्च नहीं होता है और आपके इसके लिए कभी भी कुछ खरीदना नहीं पड़ता है। सीढि़यां चढ़ने से आपकी जिंदगी स्वस्थ रहती है और आप कुछ और अच्छे दिन अपनी लाइफ में जोड़ सकते है। इससे कई प्रकार के हेल्थ रिस्क भी कम हो जाते है।
इसका अर्थ है कि आप दिन भर में यह ध्यान रखें कि आप जो भी खाएं उसका आधा हिस्सा बिना पका हुआ होना चाहिए। अर्थात अगर दिन भर में आप दो किलो खाना खा रहे हैं तो इसमें एक किलो मात्रा कच्चे सलाद, फल और सब्जियों की होनी चाहिए। चाय-कॉफी की बजाए नारियल पानी, जूस, दही आदि भी 50-50 डाइट प्लान में शामिल करें। यह आपको भरपूर मात्रा में फाइबर देगा जिससे आपका वजन नहीं बढ़ेगा।
Cheese benefits : नाश्ते में जरूर खाएं एक टुकड़ा पनीर, दिन भर रहेगी एनर्जी
Quinoa benefits : वजन घटाने के साथ और भी कई लाभ देता है क्विनोआ