रोज शाम के समय करेंगे ये 5 एक्सरसाइज तो शरीर रहेगा दिनभर एक्टिव, जानें कौन सी एक्सरसाइज जरूरी

Exercise that keep you healthy: शरीर को हेल्दी रखे के लिए एक्टिव रखना जरूरी है, जिसका सबसे अच्छा जरिया एक्सरसाइज हो सकता है। चलिए जानते हैं शरीर को हेल्दी रखे वाली कुछ खास एक्सरसाइज के बारे में, जो आपके शरीर को हेल्दी रखने में मदद करेगी।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : May 20, 2024 1:21 PM IST

Exercise that keep your body healthy: आजकल लोग मोटापे, दिल की समस्या, हाई बीपी और डायबिटीज जैसी कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं। ऐसे में शरीर को चुस्त दुरुस्त रखकर आप इन बीमारियों से लड़ सकते हैं और इन्हें हराकर एक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। मगर व्यस्त जीवन शैली की वजह से एक्सरसाइज करना और शरीर को एक्टिव रखना मुश्किल हो जाता है। वही 9 टू 5 की जॉब व घर के कामों की वजह से एक्सरसाइज को समय दे पाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए लगभग सुबह की एक्सरसाइज हम स्किप ही कर देते हैं। सुबह में की गई एक्सरसाइज स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होती है, लेकिन अगर आप सुबह की एक्सरसाइज किसी भी कारणवश नहीं कर पाए हैं तो शाम में भी एक्सरसाइज कर सकते हैं। शाम में की गई एक्सरसाइज आपको दिल की बीमारी व डायबिटीज जैसी बीमारियों से लड़ने में मदद करती है। हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसी एक्सरसाइज बताने जा रहे हैं जिन्हें आप शाम के समय कर सकते हैं और अपना जीवन स्वस्थ रहकर बिता सकते हैं।

1. वेटलिफ्टिंग (Weight lifting for healthy body)

अगर आप शाम के समय जिम चाहते हैं तो कोई भारी एक्सरसाइज करने की जगह वेटलिफ्टिंग कर सकते हैं। वेटलिफ्टिंग आपका वजन को कम करने मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करती है। इसलिए शाम की एक्सरसाइज में आप वेटलिफ्टिंग को जगह दे सकते हैं। इससे आपको सोते समय ज्यादा अच्छी नींद भी आएगी।

2. कार्डियो (Cardio training for healthy body)

आप घर में एक्सरसाइज कर रहे हो या जिम में कार्डियो करना आपको चुस्त और दुरुस्त बनाने में मदद करेगा। कार्डियो एक ऐसी एक्सरसाइज है जिससे शरीर को मजबूती मिलती है। दिल दुरुस्त रहता है और डायबिटीज, बीपी जैसी बीमारियों से भी आपको छुटकारा मिलता है। कार्डियो करने से आपके शरीर में पसीना आता है। जिस वजह से आपको रात को सोते समय एक अच्छी नींद आती है। और जैसा कि आप जानते ही हैं अच्छे स्वास्थ्य के लिए अच्छी नींद जरूरी है।

3. साइकिलिंग करना (Cycling for healthy body)

शाम के समय साइकलिंग करना भी एक अच्छा विकल्प है खुद को स्वस्थ रखने का। साइकिलिंग करने में आपको मजा भी आता है आप स्वच्छ वातावरण में सास भी ले पाते हैं और दुनिया से भी जुड़ पाते हैं। वही साइकिलिंग करने से आपके पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और आप दिल की बीमारियों से भी दूर रहते हैं। ऐसे में जब भी आपसे सुबह की एक्सरसाइज मिस हो जाए शाम को आधे 1 घंटे साइकलिंग जरूर करें।

4. योग (Yoga to keep you healthy)

विशेषज्ञों की मानें तो सुबह के समय किया गया योगासन मानसिक शांति देता है। मगर किसी कारणवश अगर आप योग नहीं कर पाए हैं तो शाम को भी योगासन कर सकते हैं। जैसे, पश्चिमोत्तासन, उत्तानासन और त्रिकोणासन। इसी तरह के और भी आसान आप कर सकते हैं और अपने छुट्टी हुई एक्सरसाइज को करके एक लंबा जीवन जी सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.