... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : August 11, 2018 11:52 PM IST
हम जीवन में अक्सर वह काम करना बंद कर देते हैं जो हेल्थ के लिए जरूरी होता है। ऐसा अक्सर देखा गया है कि हम उसके लिए अपने आपको आलस्य के घेरे में ले जाते हैं। वर्कआउट और एक्सरसाइज भी हम लोग अक्सर करना बंद कर देते हैं। एक बार वर्कआउट बंद करने के बाद शुरूआत करना बेहद मुश्किल होता है। लेकिन इससे यह तो नहीं हो सकता कि आप उसकी पुनः शुरुआत ही न करें।
जीवन में हर काम को फिर से शुरू किया जा सकता है लेकिन कुछ सतर्कताओं का ख्याल ऱख कर किया जाय तो उसके नुकसान नहीं होते हैं। वर्कआउट करना अगर लंबे अंतराल के बाद फिर से शुरू कर रहें हैं तो आपको कुछ बातों का विशेष ख्याल रखना चाहिए।
आइए जानते हैं कुछ खास बातें जिनका रखना चाहिए ध्यान।
शुरूआत का रखें विशेष ख्याल
जब आप फिर से वर्कआउट करना शुरू कर रहे हैं तो हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि यह बहुत ही धीरे-धीरे हो और क्रमशः बढ़ता जाए। अचानक से बहुत ज्यादा वर्कआउट न करें। अक्सर लोग यह गलती जोश में आकर कर देते हैं और शरीर में दर्द और थकावट हो जाती है। कभी-कभी तो मसल्स में खिंचाव भी हो जाता है ओर तकलीफ बढ़ जाती है। वर्कआउट में हमेशा ध्यान रखें कि नियमित हो और टाइम फिक्स हो।
कैसें करे वर्कआउट का प्लान
जब भी आप व्यायाम शुरू करें तो सबसे पहले शुरूआत वार्मअप से करें। इससे आपकी बॉडी व्यायाम करने के लिए तैयार होती है। वार्मअप करने के लिए आप ताड़ासन का अभ्यास करें। इससे आपकी पूरी बॉडी स्ट्रेच होती है। ताड़ासन करने के लिए आप सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। इस दौरान आपकी कमर एवं गर्दन भी सीधी होनी चाहिए। अब आप अपने हाथ को सिर के ऊपर करें और सांस लेते हुए धीरे धीरे पूरे शरीर को खींचें। इस दौरान आप खिंचाव को पैर की अंगुली से लेकर हाथ की अंगुलियों तक महसूस करेंगे। कुछ क्षण इस अवस्था में रूके। अब सांस छोड़ते हुए धीरे धीरे अपने हाथ एवं शरीर को पहली अवस्था में लेकर आयें।
एक्सरसाइज को दोहराने से बचें
आप भले ही एक बिगनर हैं लेकिन आप हर तरह का वर्कआउट कर सकते हैं। फिर चाहे बात पुशअप्स की हो या कार्डियो आप हर व्यायाम का अभ्यास कर सकते हैं। बस आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आपकी रिपीटेशन कम हो। मसलन, अगर आप क्रंचेस कर रहे हैं तो एकदम 20-25 के तीन-चार सेट करने की बजाय 10-15 के ही तीन सेट करें। ठीक इसी तरह प्लैंक की प्रैक्टिस करते समय शुरूआत में 20 से 30 सेंकड होल्ड करने का अभ्यास करें। वहीं अगर आप ट्रेडमिल कर रहे हैं तो उसकी स्पीड व टाइमिंग कम रखें। जब आपका स्टेमिना धीरे-धीरे बढ़ने लग जाए तो आप अपना वर्कआउट टाइमिंग बढ़ा सकते हैं। लेकिन शुरूआती दौर में एक बिगनर को सिर्फ आधा घंटा से 45 मिनट तक ही वर्कआउट करना चाहिए।
खेल को करें शामिल
स्पोर्टस से बेहतर दूसरा कोई वर्कआउट नहीं हो सकता। अगर आपने अभी-अभी एक्सरसाइज करना शुरू किया है तो आप सप्ताह में एक बार कोई भी स्पोर्टस जैसे क्रिकेट, बैडमिंटन, फुटबॉल, वालीबॉल आदि कोई भी स्पोर्टस अवश्य खेलें। इससे आपका फुल बॉडी वर्कआउट तो होगा ही, साथ ही आपकी स्ट्रेंथ भी बढ़ेगी। वहीं वर्कआउट करते समय इस बात का भी ख्याल रखें कि आप हर दिन एक ही एक्सरसाइज न करें। इससे आपकी बॉडी उस व्यायाम की आदी हो जाएगी और फिर आपको उसका कोई फायदा नहीं होगा। इसलिए अगर आज आप कार्डियो कर रहे हैं तो अगले दिन वेट ट्रेनिंग करें। इस तरह बदल-बदलकर व्यायाम करने से आपको काफी फायदा मिलेगा।
चित्रस्रोत: Shutterstock.
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.