... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : September 15, 2018 5:05 PM IST
.© Shutterstock
भागदौड़ भरी लाइफ में काम के बढ़ते दबाव के कारण हमनें अपनी नींद में भी कटौती कर दी है जिसकी वजह से हम दिन-ब-दिन सुस्ती के शिकार होते जा रहे हैं। सुस्त होने की वजह से हमारा किसी भी काम में भी मन नहीं लगता और कई बार तो कुछ काम बिगड़ भी जाते हैं, जिसके कारण हमारा वर्तमान और भविष्य दोनो ही प्रभावित होते हैं। जानते हैं कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में जो हमारी सुस्ती को दूर करने में हमारी सहायता करेंग
योग और एक्सरसाइज
जब आप नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं तो आप खुद को अधिक उर्जावान महसूस करते हैं। इससे शरीर मज़बूत, लचीला, सुडौल और स्वस्थ रहता है। रोजाना योग करने से मानसिक तनाव दूर होता है, तन-मन को शांति मिलती है। इसके अलावा आप सुबह टहलने निकलें, योग, प्राणायाम का अभ्यास करें। ऐसा करने से आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।
भरपूर नींद लें
जो लोग अधिक थकान और सुस्ती से परेशान हैं, उन्हें भरपूर नींद की ज़रूरत होती है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अच्छी नींद लेना भी बेहद ज़रूरी होता है। करीब 7 से 8 घंटे की नींद लेने से तनाव से छुटकारा मिलेगा, श्वसनक्रिया ठीक होगी और आप पूरा दिन फ्रेश महसूस करेंगे
कॉफी के ज्यादा सेवन से बचें
अक्सर यह देखा जाता है कि लोग फ्रेश फील करने के लिए कॉफी पीते हैं लेकिन ज्यादा कॉफी पीने की आदत आपको सुस्ती की तरफ ले जाती है। कॉफी में मौजूद कैफीन की मात्रा शरीर में ज्यादा होने से भारी नुकसान उठाना पड़ता है।
हल्का भोजन करें
फैट, शुगर और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर भोजन से आपको आलस महसूस होता है। इसके अलावा आपको ऐसे खाद्य पदार्थों से भी दूर रहना चाहिए जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज़्यादा हो क्योंकि यह ब्लड शुगर के बढ़ने के साथ आप में अस्थायी उर्जा को भी बढ़ावा देते हैं। ऐसी उर्जा कुछ मिनटों में खत्म होकर आपको सुस्ती महसूस करा सकती है। संतुलित और पौष्टिक भोजन आपके शरीर में स्फूर्ति लाते हैं। ऐसे भोजन में हरी सब्जियां, दालें, दही और मौसमी फलों को शामिल करें।
पानी ज्यादा पीएं
अगर आप कम पानी पीते हैं तो ये भी आपकी सुस्ती का कारण बन सकता है। क्योंकि शरीर में पानी की कमी होने से शरीर में सुस्ती का असर बढ़ जाता है और थकान महसूस होने लगती है, जिससे किसी काम में मन नहीं लगता है। इस समस्या से बचने के लिए आप हर्बल टी, नारियल पानी या फलों का जूस ले सकते हैं।