
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : January 14, 2024 3:46 PM IST
Dumbbell exercises can be efficient for weight loss in females when incorporated into a well-rounded fitness routine that includes cardiovascular exercise, proper nutrition, and adequate rest. Dumbbell workouts help burn calories during the exercise session and increase muscle mass, boosting metabolism and contributing to long-term weight management.
हेल्दी रहने के लिए हमारे शरीर को हेल्दी डाइट की जरूरत होती है, उतनी ही जरूरत व्यायाम की भी होती है। व्यायाम हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। व्यायाम सिर्फ हमारे शरीर के मोटापे को कम नहीं करता है, बल्कि इसके अन्य भी कई फायदे हैं। शरीर को दिनभर एनर्जी से भरपूर रखने और दिमाग को एक्टिव रखने में भी मदद करता है। साथ ही साथ नियमित रूप से व्यायाम करना हमारे शरीर को लगभग सभी तरह की बीमारियों से बचाता है, जिसमें हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियां शामिल हैं। वैसे तो व्यायाम किसी भी समय किया जा सकता है, लेकिन ज्यादा फायदा सुबह के समय व्यायाम करने से ही होता है। इस लेख में हम आपको सुबह के समय की जाने वाली एक्सरसाइज के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें सुबह के समय करना आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद रहता है।
सुबह के समय जॉगिंग करना बेहद फायदेमंद रहता है। शरीर के वजन को कम करने के साथ-साथ जॉगिंग करने से मसल टोन होती हैं और हड्डियों को मजबूती मिलती है। रोजाना सुबह के समय 15 मिनट के लिए एक्सरसाइज करने की आदत डाल लें और लगातार एक हफ्ते तक सुबह के सम जॉगिंग करने से आपके शरीर को उसका फायदा मिलने लग जाएगा।
रोजाना सुबह के समय वार्म अप करने के बाद कम से कम 10 से 15 मिनट के लिए पुश अप्स करें। ऐसा करने से बांह और कंधों की मांसपेशियां टोन होने लगेंगी और साथ ही साथ शरीर के बढ़ते वजन पर भी रोक लगाने में भी मदद मिलेगी। अगर आप शुरुआत में 15 मिनट के लिए पुश अप नहीं कर पा रहे हैं, तो कम से शुरू करें, कुछ ही दिनों में खुद आपके पुश अप बढ़ने लग जाएंगे।
सुबह के समय से ही अपने शरीर को खूब एनर्जी देने के लिए रोप स्किपिंग करना अच्छा विकल्प है। अगर आप रोजाना सुबह के समय रोप स्किपिंग करते हैं, तो आपका शरीर दिनभर एक्टिव रहता है। अगर आप रोजाना रस्सी कूदते हैं, तो इससे शरीर के संतुलन में भी सुधार होता है।
सुबह के समय एक्सरसाइज करने वालों के लिए जंपिंग जैक्स एक्सरसाइज भी बेहद फायदेमंद रहता है। मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए भी जंपिंग जैक एक्सरसाइज काफी फायदेमंद रहती है और इससे शरीर की सुस्ती व कमजोरी एक सा ही दूर होती हैं। रोजाना 15 मिनट के लिए की गई जंपिंग जैक्स एक्सरसाइज भी सेहत को बनाए रखने के लिए काफी है।
रोजाना सुबह उठकर एक्सरसाइज करने वाले अपने फिटनेस प्लान में स्क्वॉट्स को भी शामिल कर सकते हैं। ऐसा करना उन्हें फिट रखने में मदद करता है और साथ ही शरीर को कई बीमारियों से भी बचाता है। स्क्वाट्स को कहीं भी किया जा सकता है, जो कैलोरी बर्न करने के लिए एक अच्छा व्यायाम आपके लिए हो सकता है।